Mumbai NESCO Rave Party Case: ड्रग ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, नेस्को पार्टी मामले में बड़ा खुलासा
Mumbai NESCO Rave Party Case में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के बाद जांच में मास्टरमाइंड के फरार होने का खुलासा हुआ।
- Written By: अपूर्वा नायक
NESCO Rave Party Drugs Case (AI Generated Image)
Mumbai NESCO Rave Party Drug Case: मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित कथित रेव पार्टी मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में सिद्धि सावंत नामक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपी और ड्रग सप्लायर प्रतीक पांडे की लिव-इन पार्टनर बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह सिंडिकेट के वित्तीय लेन-देन का प्रबंधन करती थी।
मास्टरमाइंड देश छोड़कर फरार
पुलिस के अनुसार, इस पूरे इवेंट का मास्टरमाइंड गिरफ्तारी के डर से देश छोड़कर फरार हो गया है। आशंका है कि वह दुबई या किसी अन्य खाड़ी देश में छिपा हुआ है। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Navabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
ओवरडोज से दो छात्रों की मौत
11 अप्रैल 2026 को आयोजित इस म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई थी। Mumbai NESCO Rave Party Case के बाद से मामला और गंभीर हो गया है और पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
करीब 4,000 लोगों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ड्रग्स इवेंट में कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस अब आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें :- IVF उम्र सीमा पर Bombay High Court सख्त, 50+ महिलाओं को मेडिकल टेस्ट की अनुमति
जांच का दायरा बढ़ा
पुलिस इस पूरे ड्रग नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़े हैं और क्या इससे पहले भी ऐसे आयोजन हुए हैं।
