Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में मोनोरेल बंद होने से यात्रियों में नाराजगी, लोगों ने बताई परेशानी

Monorail Shutdown: मुंबई मोनोरेल सेवा तकनीकी खामियों और सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद, एमएमआरडीए ने रखरखाव व सुधार कार्य शुरू किया, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 20, 2025 | 03:30 PM

मुंबई मोनोरेल (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई में मोनोरेल सेवा को शनिवार से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने तकनीकी समस्याओं, यात्री सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हालांकि, इस फैसले से यात्रियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें बसों के माध्यम से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

दादर के विट्ठल मंदिर मोनो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी परेशानियों के बारे में बताया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एक यात्री ने कहा, “मोनोरेल बंद होने से हमारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह सफर का आसान और तेज साधन था, लेकिन अब बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो समय पर नहीं मिलतीं।”

एक अन्य यात्री ने बताया, “मोनोरेल बंद होने के कारण बस से आना-जाना हो रहा है, लेकिन बस समय पर नहीं मिलती है। मोनोरेल के कारण जल्दी काम पर आ जाते थे। इससे सफर भी आसान होता था और ट्रैफिक की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती थी।”

सम्बंधित ख़बरें

खुशखबरी! लाडकी बहिन योजना की e-KYC सुधार की तारीख बढ़ी, 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, जानें सही तरीका

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ

कांग्रेस की कलह, मुनगंटीवार का ‘इन-कैमरा’ राज… चंद्रपुर में होगा उलटफेर! BJP ने किया मेयर के नाम का ऐलान

चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: BSNL कार्यालय से लाखों के केबल उड़ाने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹17 लाख का माल बरामद!

एमएमआरडीए के अनुसार, मोनोरेल में बार-बार आने वाली तकनीकी खामियों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, बड़े पैमाने पर रखरखाव और सुधार कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले भी तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

पिछले कुछ हफ्तों में तकनीकी समस्याओं के कारण सेवाओं में रुकावटें आई थीं। इसके समाधान के लिए एमएमआरडीए ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया था।

जानकारी के अनुसार, मुंबई मोनोरेल में पहली बार स्वदेशी रूप से हैदराबाद में विकसित सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 5 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग 32 स्थानों पर लगाए जा चुके हैं, जिसका परीक्षण जारी है। 260 वाई-फाई एक्सेस पॉइंट्स, 500 आरएफआईडी टैग्स, 90 ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम और कई डब्ल्यूएटीसी यूनिट्स पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। वे-साइड सिग्नलिंग का काम पूरा हो चुका है। अब एकीकृत परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- ‘मिडिल क्लास की सवारी…टिकट बुक करने की जरूरत नहीं’, अश्विनी वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन का प्लान

यात्रियों ने मांग की है कि मोनोरेल सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, क्योंकि यह शहर के भीड़भाड़ वाले यातायात में एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प था। हालांकि, एमएमआरडीए ने सेवा बहाली की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai monorail service suspended mmrd announcement technical upgrade

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 03:30 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.