Mumbai MHADA Lottery को ठंडा रिस्पॉन्स, महंगे घरों के कारण कम आवेदन
MHADA Lottery 2026: मुंबई में MHADA की 2640 घरों की लॉटरी को इस बार अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। महंगी कीमतों के चलते आवेदन कम आए हैं, जबकि अंतिम तारीख नजदीक है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Affordable Housing Scheme (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai MHADA Lottery Respone 2026: मुंबई में 2640 घरों की लॉटरी म्हाडा ने निकाली है। इन घरों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख में सिर्फ चार दिन बाकी हैं, लेकिन घरों की महंगी कीमतों के कारण उम्मीद के अनुसार प्रतिसाद नहीं मिल रहा है।
शनिवार शाम 7 बजे तक 2640 घरों के लिए 39 हजार 986 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 24 हजार 821 लोगों ने अनामत राशि जमा की है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि आवेदन भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई जा सकती है।
इस बार म्हाडा लॉटरी को नहीं मिला अच्छा प्रतिसाद
मुंबई में म्हाडा की लॉटरी को आमतौर पर भारी प्रतिसाद मिलता रहा है। मई 2023 में 4083 घरों के लिए निकाली गई लॉटरी में 1 लाख 19 हजार 278 आवेदन प्राप्त हुए थे। हालांकि इस साल घरों की महंगी कीमतों के कारण म्हाडा लॉटरी को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
सस्ते कपड़ों का लालच पड़ा महंगा, मुंबई की नर्स ने Facebook Reels से शॉपिंग के चक्कर में गंवाएं ₹1 लाख
Nagpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हाई कोर्ट की रोक, अब मूल कॉलेज में ही होगी परीक्षा, छात्रों को बड़ी राहत
प्रभादेवी में Haji Noorani Building खाली कराने पर विवाद, MMRDA नोटिस के खिलाफ रहवासी
गांवों की प्रेरक कहानियों को मिला ग्लोबल मंच, Shaina NC ने की पीएम मोदी की सराहना
ये भी पढ़ें :- सस्ते कपड़ों का लालच पड़ा महंगा, मुंबई की नर्स ने Facebook Reels से शॉपिंग के चक्कर में गंवाएं ₹1 लाख
लॉटरी में सबसे सस्ता घर मानखुर्द में
- वहीं सितंबर 2024 में 2030 घरों के लिए 1 लाख 13 हजार 811 लोगों ने आवेदन किया था। लेकिन इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है। मुंबईवासी अपना घर पाने का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा की लॉटरी का बेसब्री से इंतजार करते है।
- म्हाडा के मुंबई मंडल ने दादर, बांद्रा, गिरगांव, गोरेगांव और विक्रोली जैसे इलाकों में 2640 घरों की बिक्री के लिए लॉटरी निकाली है। इस लॉटरी में सबसे सस्ता घर मानखुर्द के पीएमजीपी प्रोजेक्ट में है, जिसकी कीमत 29 लाख 37 हजार रुपये है, जबकि सबसे महंगा घर ताड़देव के क्रिसेंट टॉवर में है, जिसकी कीमत 6 करोड़ 82 लाख रुपये तक है।
- लॉटरी में अत्यंत निम्न आय वर्ग के लिए केवल 145 घर उपलब्ध हैं। वहीं निम्न आय वर्ग के लिए 858 घर हैं, लेकिन उनकी कीमतें भी करोडों में पहुंच चुकी है। उदाहरण के तौर पर वर्ली में निम्न आय वर्ग के फ्लैट की कीमत 2 करोड़ 9 लाख रुपये तक है।
