महिला दिवस पर मुंबई मेट्रो-3 की खास पहल, दो स्टेशन पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हवाले
International Womens Day पर मुंबई मेट्रो-3 की एक्वा लाइन के मरोल नाका और सीएसएमटी स्टेशन पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।स्टेशन कंट्रोल जैसी जिम्मेदारियां महिलाएं निभाएंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Metro (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Metro Line Women Run Stations: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई मेट्रो-3 की एक्वा लाइन पर एक खास पहल देखने को मिलेगी।
मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने घोषणा की है कि मरोल नाका और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शहरी परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करना और जेंडर इक्वालिटी के संदेश को मजबूत करना है।
स्टेशन संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ
एमएमआरसी के अनुसार इन दोनों स्टेशनों पर स्टेशन कंट्रोल, टिकटिंग, यात्री सहायता, सुरक्षा, मेंटेनेंस सपोर्ट और हाउसकीपिंग सहित सभी परिचालन जिम्मेदारियां महिला कर्मचारियों द्वारा संभाली जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग शिफ्ट में कुल 85 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दिनभर के संचालन में सभी तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी महिलाएं ही निभाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
रामदास आठवले का शरद पवार को बड़ा ऑफर, बोले- कांग्रेस नहीं, RPI के साथ आइए
क्या ठाकरे गुट में होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलों से सियासत गरमाई
एकनाथ शिंदे की सुरक्षा को लेकर शिवसेना नेता का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
मेट्रो संचालन में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी
एमएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि यह पहल महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। मेट्रो संचालन जैसे तकनीकी और जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मुंबई मेट्रो-3 के परिचालन में महिला ट्रेन ऑपरेटर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में एमएमआरसी के पास 27 महिला ट्रेन ऑपरेटर हैं, जो नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनों का संचालन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें :- सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू, महाराष्ट्र में किशोरियों को गार्डसिल-4 वैक्सीन
जेंडर इक्वालिटी का मजबूत संदेश
महिला दिवस के मौके पर की गई यह पहल सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में लैंगिक समानता का संदेश देने के साथ-साथ महिलाओं को प्रेरित करने का भी प्रयास है। एमएमआरसी का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल महिलाओं के लिए नए अवसर खुलते हैं, बल्कि समाज में यह संदेश भी जाता है कि महिलाएं किसी भी तकनीकी और जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर सकती हैं। मुंबई मेट्रो-3 की यह पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
