मुंबईकर देर रात तक मेट्रो में कर सकेंगे सफर, Maha Mumbai Metro ने लिया निर्णय

Mumbai Metro Service: गणेशोत्सव के दौरान मुंबई मेट्रो की सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेंगी। 14 से 25 सितंबर तक Metro Lines 2A, 7, 9 और 2B पर अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
mumbai metro ganeshotsav services till 12 30 am
मुंबई मेट्रो सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Metro Ganeshotsav: मुंबई मेट्रो से सफर करने वाले मुम्बईकरों के लिए अच्छी खबर है। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Maha Mumbai Metro का बड़ा फैसला किया है।

रात 12.30 बजे तक मेट्रो

गणेशोत्सव के दौरान भीड़ और यातायात जाम को देखते हुए MMRDA की Maha Mumbai Metro ने मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला किया है। Metro Lines 2A, 7 एवं 9 और 2B पर अब विशेष अतिरिक्त सेवाएं रात 12:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यह व्यवस्था 14 सितंबर से 25 सितंबर तक लागू रहेगी।

mumbai metro ganeshotsav services till 12 30 am
मुंबई मेट्रो सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)

डेढ़ घन्टे बढ़ा समय

नए टाइमटेबल के अनुसार, सामान्य दिनों में रात 11 बजे तक चलने वाली मेट्रो सेवाओं को डेढ़ घंटे बढ़ाया गया है। Line 2A पर Andheri West और Dahisar East, जबकि Lines 7 एवं 9 पर Gundavali और Kashigaon से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी। वहीं Line 2B पर Maharashtra Nagar–Mandale और Chembur से भी अंतिम सेवा 12:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

10 से 15 अतिरिक्त फेरे

गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेटवर्क पर प्रतिदिन 10 से 15 अतिरिक्त फेरे भी जोड़े जाएंगे। सोमवार से शुक्रवार तक Line 2A पर कुल 299, Lines 7 एवं 9 पर 290 और Line 2B पर 180 सेवाएं चलेंगी। शनिवार को क्रमशः 241, 237 और 180 सेवाएं, जबकि रविवार को 223, 219 और 180 सेवाएं संचालित होंगी।

mumbai metro ganeshotsav services till 12 30 am
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नंबर प्लेट छिपाकर चल रही थी कार, ई-चालान से बचने का मामला

सुविधाजनक सफर

इस अतिरिक्त व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देर रात तक सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। मुंबई के प्रमुख गणपति पंडालों और उत्सव स्थलों पर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को सड़क यातायात और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। एमएमआरडीए का कहना है कि इस गणेशोत्सव में ट्रैफिक की चिंता छोड़िए और Maha Mumbai Metro से सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर के साथ गणपति बप्पा के दर्शन कीजिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com