TV Media Hub Project: मालाड में बनेगा वर्ल्ड क्लास मीडिया हब, फडणवीस ने SPV गठन को दी मंजूरी
TV Media Hub Project Approved By Fadnavis: मुंबई के मालाड स्थित आकाशवाणी परिसर की 150 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक फिल्म और टेलीविजन मीडिया हब विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मीडिया हब प्रोजेक्ट को मिली देवेंद्र फडणवीस की ओर से हरी झंडी (सौ. एक्स )
TV Media Hub Project Approved By Fadnavis News: मालाड स्थित आकाशवाणी (प्रसार भारती) की भूमि पर विश्वस्तरीय ‘एकीकृत फिल्म और टेलीविजन मीडिया हब’ विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र शासन और प्रसार भारती द्वारा संयुक्त रूप से विशेष उद्देश्य कंपनी (एसपीवी) के गठन को मंजूरी दे दी है।
यह परियोजना राज्य को मीडिया, फिल्म और मनोरंजन उद्योग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। वर्षा निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र पर एनडीजेड और सीआरजेड नियम लागू होने के कारण सीमित विकास ही संभव है। संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमतियां, नियमों में बदलाव और विकास नियंत्रण नियमावली में संशोधन की जरूरत होगी।
150 एकड़ में विकसित किया जाएगा यह आधुनिक परिसर
राज्य सरकार इस प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परियोजना की पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) और तकनीकी कार्यों को गति देने के लिए संयुक्त कार्यसमिति गठित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
मॉसिकॉल की मूल्यवान जमीन निजी बिक्री से बचेगी? अमरावती विकास को लेकर मंत्रालय में हुई अहम बैठक
Kumbh Mela: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में कार्यों की जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब; आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
नागपुर-अमरावती हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर पार कर कार ने मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत
विदर्भ संतरा किसानों के लिए खुशखबरी! नागपुर में बनेगा 4 करोड़ का आधुनिक प्रोसेसिंग सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी यांच्या अध्यक्षतेखाली फिल्मसिटीच्या जागेच्या एकात्मिक विकासासंदर्भात बैठक पार पडली. या बैठकीत मालाड येथील आकाशवाणी (प्रसार भारती)च्या विस्तीर्ण जागेवर अत्याधुनिक सुविधा असलेला ‘एकात्मिक चित्रपट आणि दूरदर्शन मीडिया हब’ उभारण्यासाठी महाराष्ट्र शासन… pic.twitter.com/lVfZHuz4yI — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) June 3, 2026
साथ ही जून माह के अंत तक परियोजना के सभी घटकों और विकास योजनाओं को अंतिम रूप देने को कहा। मालाड स्थित प्रसार भारती की कुल 278 एकड़ भूमि में से लगभग 150 एकड़ क्षेत्र पर फिल्म सिटी के साथ संयुक्त विकास प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra School Bus Fee Hike: नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल बस शुल्क में 15% बढ़ोतरी, अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से होगा सुसज्जित
आकाशवाणी के अधिकांश प्रसारण एफएम प्रणाली पर स्थानांतरित होने के बाद उपलब्ध भूमि का उपयोग मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के विस्तार के लिए किया जाएगा।
प्रस्तावित मीडिया हब में अत्याधुनिक फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, हॉस्पिटैलिटी, आईटी एवं आईटीईएस सुविधाएं, पर्यटन परियोजनाएं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म और संगीत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए विदेशी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी सहयोग किया जाएगा।
