-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Train Malad Station Professor Murder Security Failure
Mumbai Local Train में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, मालाड स्टेशन पर कॉलेज प्रोफेसर की हत्या
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra News: मुंबई लोकल ट्रेन में शनिवार शाम मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। मालाड स्टेशन पर 33 वर्षीय कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था फिर कटघरे में है।

मुंबई लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Murder In Mumbai Local Train: मुंबई की “लाइफलाइन” कही जाने बाली लोकल ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। शनिवार शाम मालाड स्टेशन पर एक मामूली कहासुनी ने इतना भयावह रूप ले लिया कि 33 वर्षीय कॉलेज प्रोफेसर की जान चली गई।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पहले ही स्टेशनों पर ढीली सुरक्षा जांच और बंद पड़े मेटल डिटेक्टरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंधेरी से बोरीवली की ओर जा रही स्लो लोकल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी।
कॉलेज से लौट रहे प्रोफेसर आलोक सिंह अपने सहकर्मी के साथ सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। मालाड स्टेशन पर उतरने समय पीछे खड़े युवक से उनकी बहस हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
बहस बढ़ने पर युवक ने अपने बैग से नुकीला औजार निकालकर प्रोफेसर पर वार कर दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्लेटफॉर्म पर खून से लथपथ गिरे प्रोफेसर को यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।
रक्षामंत्री के बॉडीगार्ड हैं मृतक प्रोफेसर के पिता
घटना की जानकारी उनके बड़े पिता सुनील सिंह को दी गयी, जो रिटायर्ड टीचर हैं, वहीं उनके पिता अनिल सिंह रक्षा मंत्री के बॉडीगार्ड हैं। घटना ने हजारों यात्रियों के बीच दहशत फैला दी।
कई यात्रियों का कहना है कि स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर न तो नियमित सुरक्षा जांच होती है और न ही कई जगह मेटल डिटेक्टर काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले भी नवभारत ने पश्चिम और मध्य रेलवे के कई स्टेशनों पर सुरक्षा में खामियों को उजागर किया था, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक सफेद शर्ट और नीली जींस में फुट ओवर ब्रिज की ओर भागता दिखाई दिया।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तकनीकी निगरानी और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओंकार शिंदे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार, आरोपी एक निजी फैक्टरी में काम करता है और वारदात के बाद शहर बदलने की कोशिश में था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ उत्तरने की बात को लेकर हुआ विवाद नहीं था, बल्कि अचानक हुई हिंसा ने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। परिवार ने भी इलाज में देरी और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा की कमी को लेकर नाराजगी जताई है।
यात्रियों का आरोप है कि यदि स्टेशन पर निगरानी और प्रवेश जांच सख्त होती, तो आरोपी इतना खतरनाक हथियार लेकर ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाता। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब मुंबई के कई स्टेशनों पर रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भीड नियंत्रण, प्लेटफॉर्म पेट्रोलिंग और प्रवेश द्वारों पर तकनीकी सुरक्षा उपकरणों को तुरंत दुरुस्त करना जरूरी है, वरना मामूली-सी कहासुनी कभी भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।
ये भी पढ़ें :- BMC चुनाव में महायुति की दरार उजागर, 11 वार्डों में भाजपा की हार का ठीकरा शिंदे गुट पर
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नेता
प्रोफेसर का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान मालाड के कुरार प्रतापनगर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, एमएलसी कपिल पाटिल, एमएलसी राजहंस सिंह सहित कई भाजपा नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। कृपा शंकर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक के पिता देश की सेवा में तैनात हैं और उनके परिवार पर यह भारी दुख आ पड़ा है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट
Mumbai local train malad station professor murder security failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













