Mumbai Local Train Derail: डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सेंट्रल रेलवे ट्रैफिक प्रभावित

मुंबई के डोंबिवली के पास एक Local Train Derail होने से सेंट्रल रेलवे का ट्रैफिक बाधित हो गया। पीक आवर में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
mumbai-local-train-derailment-dombivli-central-railway-delay
मुंबई लोकल ट्रेन पटरी से उतरने की खबर (सौ. नवभारत )
Published on
Updated on

Mumbai Local Train Derail News Update: डोंबिवली के पास सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब मध्य रेलवे की एक लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना के चलते सेंट्रल रेलवे का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो गया।

यह हादसा सुबह करीब 8:20 बजे हुआ, जब लोग कामकाज के लिए घरों से निकल चुके थे। बताया गया कि ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी। पीक आवर में हुए इस हादसे के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द और लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोई हताहत नहीं

राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन खाली थी। इस वजह से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

ट्रैफिक और शेड्यूल प्रभावित

इस हादसे के कारण मुंबई की ओर आने वाली लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है और पूरे दिन ट्रेनों के शेड्यूल के प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही है।

बहाली के प्रयास जारी

मध्य रेलवे की टीम पटरी से उतरे कोच को वापस ट्रैक पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने में कुछ और समय लग सकता है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही ट्रैफिक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com