मुंबई लोकल की रफ्तार पर ब्रेक! ओवरहेड वायर में फंसी तार,कई ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान

Mumbai Local Train Delay: मुंबई में सोमवार सुबह मुलुंड और ठाणे स्टेशनों के बीच धीमी रेल लाइन पर ओवरहेड वायर में तार फंसने से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
mumbai local train delay mulund thane overhead wire fault
मुंबई लोकल ट्रेन लेट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धीमी रेल लाइन पर ओवरहेड वायर में दूसरी तार फंसने से लोकल सेवाएं प्रभावित हुईं।

  • मरम्मत के लिए सुबह करीब 10 बजे से ओवरहेड वायर का ब्लॉक लिया गया।

  • CSMT से कल्याण, कसारा, कर्जत और खोपोली की ओर जाने वाली लोकल सेवाओं पर असर पड़ा।

Mulund-Thane Railway Line: सप्ताह के पहले दिन ही मुम्बईकर लोकल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं।

मुलुंड और ठाणे रेलवे स्टेशनों के बीच धीमी लाइन पर ओवरहेड वायर में दूसरी तार फंसने से रेल यातायात का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। इसके चलते कई लोकल ट्रेनें घंटो तक देरी से चल रहीं हैं। अचानक आई इस बाधा के कारण सुबह ऑफिस और अन्य कामकाजी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

mumbai local train delay mulund thane overhead wire fault
नासिक में हर घर फहराएगा भगवा ध्वज! 31 अक्टूबर को सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण, गिरीश महाजन की अपील

सुबह खराबी परेशानी शाम तक

मुंबई लोकल संचालन में बाधा भले ही सुबह शुरू हुई लेकिन इसकी परेशानी यात्रियों को शाम तक झेलनी होगी। सोमवार सुबह करीब 9:23 बजे मुलुंड-ठाणे के बीच धीमी लाइन पर ओवरहेड वायर में तार फंसी होने का पता चला। इसके बाद मरम्मत कार्य के लिए सुबह करीब 10 बजे से ओवरहेड वायर का ब्लॉक लिया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और रेलवे की तकनीकी टीमों ने मौके पर मरम्मत का काम शुरू किया। इस तकनीकी समस्या का असर मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाओं पर पड़ा। सीएसएमटी से कल्याण, कसारा, कर्जत और खोपोली की ओर जाने वाली कई लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रहीं हैं। कुछ सेवाओं को रद्द कर दिया गया।

mumbai local train delay mulund thane overhead wire fault
छत्रपति संभाजीनगर के VIP रोड पर मनपा की कार्रवाई का डर! संपत्ति मालिक खुद हटाने लगे अतिक्रमण, दो दिन की मोहलत

प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़, लोगों की बढ़ी परेशानी

लोकल सेवाओं में देरी के कारण मुलुंड, ठाणे, घाटकोपर, विक्रोली और डोंबिवली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। सुबह के व्यस्त समय में तकनीकी खराबी आने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ लोकल ट्रेनें रास्ते में रुक गईं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। रेल यातायात प्रभावित होने के कारण यात्रियों की दैनिक दिनचर्या पर भी असर पड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com