मुंबई लोकल में होगा बड़ा बदलाव! 584 करोड़ से चमकेगा 6 कारशेड का भाग्य, बढ़ेंगे 15-कोच वाले रेक

Mumbai Local Car Shed: मुंबई लोकल की क्षमता बढ़ाने के लिए MRVC ने कुर्ला, कलवा, सानपाड़ा समेत 6 बड़े कारशेड्स के आधुनिकीकरण का काम शुरू किया है। इससे 15-कोच वाली ट्रेनों का संचालन और रखरखाव आसान होगा।
Mumbai Local Train Car Shed Modernization
मुंबई लोकल ट्रेन कारशेडसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Local Train Car Shed Modernization: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की यात्रा आने वाले समय में और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक होने वाली है। मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के बेहतर रखरखाव के लिए मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने एक बड़ा मास्टरप्लाॅन तैयार किया है। इसके तहत मध्य और पश्चिम रेलवे के 6 प्रमुख ईएमयू (EMU) कारशेड्स के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के रखरखाव एवं उनकी क्षमता बढ़ाने का काम हांथ में लिया गया है। मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) के माध्यम से 6 प्रमुख ईएमयू कारशेड के विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य शुरू किया गया है।

मध्य व पश्चिम रेलवे के कारशेड

ये परियोजनाएं मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-IIIए (MUTP-IIIA) के तहत संचालित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत मध्य रेलवे के कुर्ला, कलवा और सानपाड़ा तथा पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल, कांदिवली और विरार कारशेड में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

मध्य रेलवे: 425 करोड़ से संवरेंगे 3 कारशेड

मध्य रेलवे के तीनों कारशेड में क्षमता विस्तार के लिए सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों की संयुक्त अनुमानित लागत करीब 425 करोड़ रुपए है। इसमें कुर्ला कारशेड के लिए 139 करोड़ रुपए, कलवा के लिए 138 करोड़ रुपए और सानपाड़ा कारशेड के लिए 148 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

24 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

एमआरवीसी के अनुसार इन सभी कार्यों को पूरा करने की निर्धारित अवधि 24 महीने है। इसके अलावा, कुर्ला, कलवा और सानपाड़ा कारशेड में रखरखाव सुविधाओं को मौजूदा 12-कोच रेक से बढ़ाकर 15-कोच रेक के अनुरूप करने के लिए इलेक्ट्रिकल (जनरल सर्विसेज) से जुड़े कार्य भी शुरू किए गए हैं। इन तीनों कारशेड के लिए इन कार्यों की संयुक्त निविदा लागत लगभग 40 करोड़ रुपए है।

Mumbai Local Train Car Shed Modernization
बच्चों के खाद्य पदार्थों की शिकायत करना क्या अपराध है? पुणे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गई नौकरी, देखें VIDEO

पश्चिम रेलवे पर खर्च होंगे 159 करोड़ रुपए

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल, विरार और कांदिवली कारशेड में भी रखरखाव सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास का कार्य किया जा रहा है। इन तीनों कारशेड में प्रस्तावित कार्यों की संयुक्त अनुमानित लागत करीब 159 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं को भी पूरा करने की निर्धारित समयसीमा 24 महीने रखी गई है।

MRVC के अनुसार, इन परियोजनाओं का प्रमुख उद्देश्य मुंबई की उपनगरीय रेल प्रणाली की रखरखाव क्षमता को मजबूत करना और लंबी उपनगरीय ट्रेनों के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करना है। कारशेडों के उन्नयन से 15-कोच जैसी लंबी रेक के रखरखाव के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सभी 6 कारशेड का यह व्यापक विस्तार मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की भविष्य की क्षमता वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com