Mumbai Local Train Update: आसनगांव-कसारा के बीच 14 से 16 अक्टूबर तक लोकल बंद, कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित

Mumbai Local Train Block: मध्य रेलवे के ब्लॉक के कारण 14 से 16 अक्टूबर तक आसनगांव-कसारा के बीच लोकल सेवा बंद रहेगी। दो दुरंतो रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय और मार्ग बदलेंगे।
Mumbai Local Train Block Asangaon Kasara Routes And Timings Changed
मुंबई लोकल ट्रेन ब्लॉक(सोर्स: एआई)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 14 से 16 अक्टूबर तक आसनगांव-कसारा के बीच लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी।

  • हावड़ा-सीएसएमटी और सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

  • कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

Asangaon Kasara Train Routes And Timings Changed: मध्य रेलवे ने आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना और कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के विस्तार कार्य के लिए 7 से 18 अक्टूबर 2026 तक विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किए हैं।

इसके तहत 14 से 16 अक्टूबर के दौरान उपनगरीय लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

आसनगांव-कसारा के बीच लोकल सेवा बंद

14 से 16 अक्टूबर तक ब्लॉक अवधि में आसनगांव और कसारा के बीच लोकल ट्रेनें उपलब्ध नहीं रहेंगी। सीएसएमटी से 1.10, 2.17, 4.46 और 4.50 बजे कसारा के लिए रवाना होने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव तक ही चलेंगी। वहीं कसारा से 3.35, 4.16, 5.02 और 6.17 बजे छूटने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव से क्रमशः 4.12, 4.54, 5.39 और 6.54 बजे रवाना होंगी।

ब्लॉक से पहले कसारा के लिए सीएसएमटी से आखिरी लोकल 12.30 बजे और सीएसएमटी के लिए कसारा से आखिरी लोकल 2.42 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल सीएसएमटी से 6.28 बजे और सीएसएमटी के लिए पहली लोकल कसारा से रात 8.15 बजे रवाना होगी।

दो दुरंतो ट्रेनें रद्द

रेलवे के अनुसार,13 अक्टूबर की 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और 14 अक्टूबर की 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। 14 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली गोरखपुर, सीतापुर और धनबाद एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

वहीं 15 अक्टूबर को गोरखपुर, रानी कमलापति और छपरा जाने वाली ट्रेनों के साथ कुछ अन्य सेवाएं भी रीशेड्यूल की गई हैं। कामायनी, राजगीर और राजधानी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी बदलाव रहेगा।

Mumbai Local Train Block Asangaon Kasara Routes And Timings Changed
ठाणे में साधारण बस महंगी, एसी बस सस्ती! किराया बदलाव का प्रस्ताव, 16 अक्टूबर की आमसभा में होगा फैसला

कई ट्रेनों का मार्ग बदलेगा

सीएसएमटी-गोरखपुर अंत्योदय, दादर-बलिया, सीएसएमटी-जबलपुर गरीब रथ, दादर-गोरखपुर और सीएसएमटी-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड मार्ग से चलाई जाएंगी।

Mumbai Local Train Block Asangaon Kasara Routes And Timings Changed
पुणेकरों को पानी की किल्लत के लिए रहना होगा तैयार, सप्ताह में एक दिन जलापूर्ति बंद रखने का फैसला

इसके अलावा कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा और कुछ सेवाएं 15 से 25 मिनट तक देरी से चल सकती हैं। मध्य रेलवे ने बताया कि तीसरी लाइन परियोजना से भविष्य में लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com