Mumbai Local Train में मेगा चेकिंग: 9,509 बेटिकट यात्री पकड़े, 71 लाख से ज्यादा जुर्माना
Mumbai Local Train Service: मुंबई लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा पर सेंट्रल रेलवे ने बड़ा अभियान चलाया। एक दिन में 9,509 यात्रियों को पकड़ा गया और 71 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Local Ticket Checking Drive (फोटो क्रेडिट-X)
Mumbai Local Ticket Checking Drive: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ मध्य रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। 18 अप्रैल को चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान में एक ही दिन में 9,509 यात्रियों को पकड़ा गया।
इस अभियान के दौरान रेलवे ने 71.38 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, जो एक दिन में की गई रिकॉर्ड कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच अभियान और तेज किया जा रहा है।
Mumbai Local Train में फर्जी टिकट भी चिंता का विषय
रेलवे के सामने अब केवल बेटिकट यात्रा ही नहीं, बल्कि फर्जी एआई-जनरेटेड टिकटों का मामला भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष निगरानी और जांच अभियान पूरे मुंबई डिवीजन में चलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
मिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि
वित्त वर्ष 2025-26 में मध्य रेलवे ने 41.90 लाख बेटिकट या अनियमित यात्रा के मामले दर्ज किए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत अधिक हैं। जुर्माने से प्राप्त राजस्व 203.70 करोड़ रुपए से बढ़कर 251.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, यानी 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local Train Derailment: डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सेंट्रल रेलवे ट्रैफिक प्रभावित
रेलवे की सख्त चेतावनी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान और सख्ती से चलाए जाएंगे।
