रविवार को मुंबई लोकल पर मेगा ब्लॉक, मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे प्रभावित

Local Train Service: रविवार को मुंबई की मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण मेगा ब्लॉक रहेगा। कई लोकल ट्रेनें डायवर्ट और रद्द रहेंगी।
Diva Station Traffic Block Local Trains Cancelled News
लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Local Mega Block: रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम और वायरिंग सिस्टम के मरम्मत के लिए रविवार को मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे लाइनों पर ब्लॉक रहेगा।

मध्य रेलवे की मेन लाइन पर सीएसएमटी और विद्याविहार के बीच स्लो लाइन पर, हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी स्टेशनों के बीच और पश्चिम रेलवे पर चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच ब्लॉक रहेगा।

मध्य रेलवे की मेन लाइन पर सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर सुबह 10.55 से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

सुबह 10.48 से दोपहर 3.45 बजे तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सर्विस को सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये लोकल ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। फिर उन्हें विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

चलाई जाएंगी स्पेशल सबअर्बन ट्रेनें

सुबह 10.19 से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों के बीच रुकेंगी। हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

डाउन हार्बर लाइन की सर्विस सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए सुबह 10.34 से शाम 4.36 बजे तक और अप हार्बर लाइन की सर्विस पनवेल, बेलापुर, वाशी से सीएसएमटी के लिए सुबह 10.17 से दोपहर 3.47 बजे तक कैंसिल रहेंगी। ब्लॉक के दौरान सीएसएमटी मुंबई-कुर्ला और पनवेल से वाशी सेक्शन पर स्पेशल सबअर्बन ट्रेनें चलाई जाएंगी, ब्लॉक के दौरान हार्बर लाइन के पैसेंजर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों से यात्रा कर सकते हैं।

चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच ब्लॉक

रविवार को पश्चिम रेलवे लाइन पर चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर पांच घंटे का ब्लॉक लगाया गया है। यह ब्लॉक सुबह 10.35 से दोपहर 3.35 बजे तक पांच घंटे का होगा। ब्लॉक के दौरान चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच सभी स्लो लाइन की ट्रेने फास्ट लाइनों पर चलाई जाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com