

Mumbai Landslide: महाराष्ट्र में 12 अगस्त की सुबह कुर्ला (पश्चिम) के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की खबर मिली। छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है और MFB, पुलिस, एम्बुलेंस, NDRF और वार्ड के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तीनों शवों को अस्पताल भेजा गया है। तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
BMC की ओर से बताया कि 12 अगस्त की सुबह कुर्ला (पश्चिम) के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की खबर मिली। पहाड़ी का हिस्सा चाल के पास बने 2-3 कमरों पर गिर गया। आशंका है कि छह से आठ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस, एनडीआरएफ और बीएमसी के 50 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि हादसा बुधवार की सुबह 4:32 बजे हुआ।
इस हादसे में अभी दो घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। घायलों की पहचान सोहेल अंसारी (18 साल) और मोहम्मद अंसारी (14) के रूप में हुई है। वहीं, दो शव मलबे से बरामद हुए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया। राजावाड़ी अस्पताल के सीएमओ डॉ. विशाल ने हादसे में साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सूचना मिलते ही बीएमसी मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढाकने ने भूस्खलन स्थल का दौरा किया।
डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया, "बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है। अभी तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। घटना स्थल पर बचाव दल की टीम मौजूद है।
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।