मुंबई के विलेपार्ले में 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 2 की मौत; 6 घायल

Mumbai Building Fire: मुंबई के विलेपार्ले वेस्ट में शांता भवन इमारत की 11वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से 2.5 साल के बच्चे और 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए।
Massive fire on the 11th floor of a 12-storey building in Mumbai's Vile Parle; 2 dead, 6 injured.
मुंबई के विलेपार्ले इमारत में आगसोर्स- ANI
Updated on

Mumbai Vile Parle Fire: मुंबई के विलेपार्ले इलाके की बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार रात हुआ। विले पार्ले वेस्ट में 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से कई लोग अंदर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ढाई साल का एक बच्चा भी शामिल है।

आग लगने से इमारत में फंसा परिवार

आग की ये घटना बैपटिस्टा रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, चर्च रोड पर स्थित शांता भवन बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1101 और 1102 में हुई। जानकारी के मुताबिक, आग ने धीरे-धीरे बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, एक AC यूनिट, घर का सामान जैसे सोफे, बिस्तर, फॉल्स सीलिंग और रसोई के बर्तन भी इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण हो गई कि उसने देखते ही देखते लगभग 4,000 वर्ग फीट के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग की सूचना लगभग 10:02 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को दी गई। शुरुआत में रात 10:08 बजे आग को 'लेवल-1' बताया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर में यानी कि रात 10:16 बजे इसे 'लेवल-2' बताया गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और पानी डालने का काम शुरू किया। रात लगभग 1 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

Massive fire on the 11th floor of a 12-storey building in Mumbai's Vile Parle; 2 dead, 6 injured.
मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर बोले गृहमंत्री शाह - दुनिया ने सराही मोदी सरकार की जीरो टॉलेरेंस की नीति

हादसे में 2 लोगों की मौत

इस हादसे में कुल आठ लोगों के घायल होने की खबर है। दो घायलों को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जबकि छह लोगों को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कूपर अस्पताल से 30 साल के फायरमैन मनोज सोनावणे और 29 साल के शिवम द्विवेदी को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।

वहीं नानावटी अस्पताल में, 2.5 साल के अबीर और 23 साल की अंकिता को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायलों पार्थ (32), हिरेन (64), यशस्वी (33) और अभिषेक की हालत अब स्थिर है। यशस्वी और अभिषेक को भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com