मुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
Mumbai News: जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल के डॉक्टर को 15 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई पुलिस ने एक महिला और तीन पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: रूपम सिंह
जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Cyber Crime News: मुंबई जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर को चार लोगों के गिरोह द्वारा 15 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डॉक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। जोगेश्वरी पुलिस ने इस मामले में एक महिला और तीन पुरुषों के खिलाफ रंगदारी और धमकी का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय शिकायतकर्ता डॉक्टर बोरीवली के गोराई इलाके में रहते हैं और पिछले एक वर्ष से जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल में हज पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वे हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण कर उनके फिटनेस सर्टिफिकेट की जानकारी अपने लॉग-इन आईडी से हज पोर्टल पर अपलोड करते हैं।
बताया जाता है कि 6 मई को डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी पर थे, तभी एक महिला समेत चार लोग उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर को एक पुराना वीडियो दिखाया, जिसमें वे एक कैफे में बैठकर लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे थे। आरोपियों ने डॉक्टर पर ‘गलत काम’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी काम निजी जगह पर नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
यह भी पढ़ें:- Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
बताया जाता है कि कुछ देर बाद उनमें से ए से एक युवक फिर डॉक्टर के केबिन में पहुंचा और अपना नाम सूर्यवंशी बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। उसने धमकी दी कि यदि रकम नहीं ‘दी दी गई गई तो तो उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर डॉक्टर की बदनामी की जाएगी। उसने एक घंटे के भीतर जवाब देने को कहा और परिणाम गंभीर होने की चेतावनी देकर चला गया। इसके बाद डॉक्टर को एक मोबाइल नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे।
वीडियो की जांच करने पर डॉक्टर को याद आया कि 8 अप्रैल 2026 को वे किसी काम से मालाड के एक कैफे में गए थे, जहां वे लैपटॉप पर हज मुंबई यात्रियों के टीकाकरण संबंधी फिटनेस सर्टिफिकेट अपलोड कर रहे थे।
