Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई की आर्थर रोड जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रसाद पुजारी के साथ हुई मारपीट

मुंबई में आर्थर रोड जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गैंगस्टर प्रसाद पुजारी के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 14, 2025 | 07:05 PM

मुंबई मध्यवर्ती कारागृह व गैंगस्टर प्रसाद पुजारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: मुंबई की आर्थर रोड जेल से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने झड़प में शामिल प्रसाद पुजारी समेत 7 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में आर्थर रोड जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कथित तौर पर गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से मारपीट की गयी। यह झड़प पिछले सप्ताह केंद्रीय कारागार में हुई थी। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि गैंगस्टर सुरेश पुजारी के साथ जेल में मारपीट की गई।

क्या है मामला?

यह घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे और उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था। पैर फैलाने पर वहां से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने आपत्ति जतायी, जिसके बाद पैर फैलाकर बैठे कैदी ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट

ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया

ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी

Akola News: GST और आयकर प्रणाली में हो सुधार, विदर्भ चेंबर ने CAT को सौंपे 3 अहम ज्ञापन

इसी बैरक में बंद प्रसाद पुजारी और उसके कुछ साथी भी इस झगड़े में शामिल हो गए। 4 कैदियों ने प्रसाद पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि पुजारी ने लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश की थी लेकिन दूसरे समूह के कैदियों ने उसकी पिटायी कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद गैंगस्टर और उसके साथियों ने भी दूसरे समूह के कैदियों की पिटायी की।

जेल प्राधकारियों ने किया बीच-बचाव

अधिकारी ने बताया कि झगड़ा शुरू होने के कुछ ही देर बाद जेल प्राधिकारियों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को काबू में किया। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- राज ठाकरे पर NSA लगाने की मांग, हाई कोर्ट के 3 वकीलों ने डीजीपी से की शिकायत

अधिकारी ने कहा कि अन्य छह आरोपियों की पहचान लोकेंद्र रावत, मुकेश निषाद, अय्यूब शेख, इरफान खान, शोएब खान और सिद्धेश भोसले के रूप में हुई है।

गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को पिछले साल चीन से लाया

बता दें कि गैंगस्टर प्रसाद पुजारी छोटा राजन गिरोह से जुड़ा था। उसे पड़ोसी देश चीन में 20 साल बिताने के बाद पिछले साल भारतीय जांच एजेंसियां उसे वहां से लेकर आयी थीं। अधिकारी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ चीन में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि वापस लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ ने उसे हिरासत में ले लिया था।

प्रसाद पुजारी ने शुरुआत में कुमार पिल्लई के गिरोह के साथ काम किया और बाद में छोटा राजन गिरोह में शामिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ मुंबई में पहले भी गंभीर अपराधों के आठ मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai jail gangster prasad pujari assaulted during fight between two factions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 07:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.