समुद्री सुरक्षा की तैयारियों को परखेगी नौसेना, मुंबई में 18-19 नवंबर को होगा Sea Vigil-2026

Mumbai Sea Vigil-2026: भारतीय नौसेना 18 और 19 नवंबर को Sea Vigil-2026 आयोजित करेगी। समुद्री घुसपैठ और आतंकी खतरों से निपटने की तैयारियां परखी जाएंगी। मुंबई में 11 नवंबर को मीडिया ब्रीफिंग होगी।
Navy Sea Vigil 2026 Coastal Defense Exercise
नेवी का कोस्टल डिफेंस एक्सरसाइज सी विजिल 2026सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारतीय नौसेना 18 और 19 नवंबर को Sea Vigil-2026 आयोजित करेगी।

  • सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सुरक्षा एजेंसियां लेंगी हिस्सा।

  • समुद्री घुसपैठ और संभावित आतंकी खतरों से निपटने की तैयारियों का होगा आकलन।

  • 11 नवंबर को मुंबई में मीडिया के लिए विशेष ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी।

Navy Sea Vigil 2026 Coastal Defense Exercise: समुद्री रास्तों से घुसपैठ और आतंकी खतरों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय नौसेना 18 और 19 नवंबर को Sea Vigil-2026 आयोजित करेगी। इसमें सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सुरक्षा एजेंसियां हिस्सा लेंगी। अभ्यास से पहले 11 नवंबर को मुंबई में मीडिया को तटीय सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

18-19 नवंबर को होगा Sea Vigil-2026

मुंबई शहर, समुद्र के रास्ते देश में घुसपैठ और संभावित आतंकी खतरों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय नौसेना देशव्यापी तटीय सुरक्षा अभ्यास करने जा रही है। Sea Vigil-2026 का आयोजन 18 और 19 नवंबर को होगा। इसे देश का सबसे बड़ा तटीय सुरक्षा अभ्यास बताया जा रहा है। इसमें सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भाग लेंगी।

तटीय सुरक्षा व्यवस्था का होगा आकलन

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य देश की तटीय सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता जांचना और समुद्र से उत्पन्न होने वाले खतरों से निपटने की क्षमता का आकलन करना है। समुद्री रास्तों से होने वाली घुसपैठ, संभावित आतंकी गतिविधियों और अन्य सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों को परखा जाएगा। इसके जरिए समुद्र तटों की निगरानी और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

Navy Sea Vigil 2026 Coastal Defense Exercise
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की सड़क मरम्मत शुरू, एक सप्ताह में पूरा होगा काम

11 नवंबर को मुंबई में मीडिया ब्रीफिंग

Sea Vigil-2026 से पहले भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की ओर से 11 नवंबर को मुंबई में पत्रकारों के लिए विशेष ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को INS Angre स्थित जॉइंट ऑपरेशंस सेंटर (JOC) का दौरा कराया जाएगा।

Navy Sea Vigil 2026 Coastal Defense Exercise
मुंबई के BKC में नई इमारतों की बाउंड्री वॉल पर रोक, पैदल चलने वालों को मिलेगा खुला रास्ता

गश्ती नौकाओं की भी मिलेगी जानकारी

जॉइंट ऑपरेशंस सेंटर में नौसेना के अधिकारी अभ्यास की रूपरेखा और तटीय सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही समुद्री सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाली तेज गति वाली गश्ती नौकाओं और तटीय निगरानी व्यवस्था के बारे में भी बताया जाएगा।

देशव्यापी अभ्यास के जरिए समुद्री सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों को परखने पर जोर रहेगा।