मुंबई में नहीं रुक रहा हिट एंड रन की सिलसिला, वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को SUV ने कुचला
वर्सोवा बीच पर सो रहे एक रिक्शा चालक को एसयूवी कार ने कुचल दिया। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में भी पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है..
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई : मुंबई में हिट एंड रन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि यहां के वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को एसयूवी कार ने कुचल दिया। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में भी पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गणेश यादव और उसके साथी बबलू श्रीवास्तव सोमवार को वर्सोवा बीच पर सो रहे थे। इस दौरान बीच पर आई एक एसयूवी कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना में गणेश यादव की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गणेश यादव रिक्शा चलाता है, जबकि बबलू डिलीवरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि अक्सर गणेश और बबलू वर्सोवा बीच पर सोने जाते थे। इस दौरान सोमवार को वर्सोवा बीच पर सोने गए थे।तभी एसयूवी कार चालक ने उन्हें टक्कर मारी और मौक से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
मुंबई में पहलगाम जैसा आतंकी हमला! गार्ड्स से पूछा धर्म, कलमा नहीं पढ़ा तो मारा चाकू, क्या बोले CM फडणवीस?
उद्धव ठाकरे इतने बड़े नेता नहीं कि चुनाव निर्विरोध हो; निरुपम का तीखा हमला, MLC चुनाव में बड़े उलटफेर के संकेत
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
Maharashtra | A 36-year-old rickshaw driver, Ganesh Yadav, sleeping on Versova beach in Mumbai was crushed by an SUV car on August 12, Monday. A case of culpable homicide was registered against two people – Nikhil Jawale (age 34) and his friend Shubham Dongre (age 33). Both were… — ANI (@ANI) August 14, 2024
यह भी पढ़ें:- पालघर में नशे में धुत व्यक्ति ने प्रोफेसर को मारी टक्कर, मौत
घटना के बाद जब बबलू की आंखें खुली तब उसने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसका साथी गणेश बेहोशी की हालत में पड़ा है। बबलू ने गणेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बबलू ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निखिल जावले और उसके दोस्त शुभम डोंगरे के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अंधेरी कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
