महाराष्ट्र में नहीं रुक रहे ड्रंक एंड ड्राइव के मामले, पालघर में नशे में धुत व्यक्ति ने प्रोफेसर को मारी टक्कर, मौत

पालघर में एक नशे में धुत चालक ने महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
oman professor died after fortuner car crushed in Palghar Maharashtra
नशे में धुत ड्राइवर की टक्कर से प्रोफेसर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

पालघर: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में मुंबई में नशे में धुत युवक ने एक महिला को कुचल दिया थाय़ इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी। इस बीच पालघर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक नशे में धुत चालक ने महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे प्राध्यापिका आत्मजा कासट (45) काम करने के बाद घर जा रही थीं, तभी अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुणे में हुई थी दो लोगों की मौत

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ली इलाके में तेज गति से जा रही बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस हादसे के पहले नौ जुलाई को वर्ली में ही एनी बेसेंट रोड पर तेज गति से जा रही एक बीएमडब्ल्यू ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें कावेरी नखवा की मौत हो गई थी और उसका पति प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि, बीते महीने 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर क्षेत्र में नशे की हालत में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें मध्य प्रदेश के दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com