Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Highway Repair: मुंबई के वेस्टर्न-ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत शुरू, BMC ने 50 करोड़ का बजट तय किया

Mumbai Highway Repair News: मुंबई में बढ़ते गड्ढों से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए BMC ने वेस्टर्न और ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत का फैसला लिया है।बजट से काम मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 25, 2026 | 11:15 AM

मुंबई हाईवे रिपेयर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Highway Repair BMC 50 Crore: मुंबई में जल्द ही वेस्टर्न और ईस्टर्न हाईवे पर सफर आसान होने की उम्मीद है। शहर की सड़कों पर बढ़ते गड्डों को देखते हुए बीएमसी ने दोनों प्रमुख मार्गों की मरम्मत का फैसला लिया है।

इस काम के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और ठेके के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत वेस्टर्न और ईस्टर्न हाईवे पर 25-25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पिछले कुछ समय से इन हाईवे पर खराब सड़कों को लेकर नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। मानसून की तैयारी के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के नगरसेवकों ने भी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले दिसंबर 2025 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मुद्दे को उठाया था।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे

दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन

Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित

Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल

बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बांद्रा से दहिसर तक के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे और सायन से मुलुंड तक के ईस्टर्न हाईवे पर गड्डों की समस्या ज्यादा बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, ठेकेदार को सिर्फ मरम्मत ही नहीं, बल्कि सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इच्छुक एजेंसियां 6 मई तक आवेदन कर सकती हैं।

प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून शुरू होने से पहले अधिकतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। जिन स्थानों पर सड़कें ज्यादा खराब हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा कांग्रेस के नगरसेवक आमिर खान ने बताया कि अंधेरी से बांद्रा की दिशा में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर इतने गड्ढे हैं कि 15 मिनट का सफर एक घंटे का समय खा जाता है।

इसलिए हमने हाईवे के रिपेयर की मांग मुंबई मेयर और बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त से की थी। प्रशासन ने हाईवे मरम्मत करने की ओर कदम बढ़ाए हैं इसका हम स्वागत करते हैं। हालांकि मॉनसून मुंबई में जून 12 तक आ जाता है। यदि प्रशासन ने यह निर्णय और पहले लिया होता तो आम मुंबईकरों को इसका फायदा मॉनसून में होता। वहीं एनसीपी नगरसेविका डॉक्टर सईदा खान ने बताया कि दोनों हाइवे की स्थिति बेकार है।

दोनों हाइवे की स्थिति बेकार है। मानसून के समय ट्रैफिक जाम और गड्ढे होने की वजह से लगातार एक्सीडेंट का खत्तरा बढ़ा रहता है, यह दोनों हाइवे मुंबई की पहचान है और इसे दुरुस्त रखना बीएमसी का काम है। ऐसे मामलों में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।
– डॉक्टर सईदा खान ( नगरसेविका, एनसीपी)

बीएमसी को जल्द से जल्द मरम्मत करनी चाहिए

बता दें कि पीयूष गोयल ने भी कुछ महीने पहले कहा था कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए बीएमसी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त जनशक्ति नियुक्त करने और भीड़ भाड़ के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें :- Mumbai Skin Donation: सिर्फ 25% स्किन डोनेशन से चल रहा काम, जागरूकता की कमी से खतरे में मरीजों की जान

ताकि मानसून के समय लोगों को परेशानी न हो

मानसून के समय ट्रैफिक जाम और गड्ढे होने की वजह से लगातार एक्सीडेट का खतरा बढ़ा रहता है। यह दोनों हाइवे मुंबई की पहचान है और इसे दुरुस्त रखना बीएमसी का काम है। ऐसे मामलों में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। बीएमसी के वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम मॉनसून से पहले रास्तों के गड्ढों को भर दें, ताकि मानसून के समय लोगों को परेशानी न हो। अधिकारी ने बताया कि हाईवे की स्टडी हमनी की है और जिन जगहों पर मरम्मत की आवश्यकता अधिक है पहले वहां काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हम मरम्मत का काम मॉनसून से पहले पूरा कर लें।

मुंबई ने नवभारत लाइव के लिए ब्रिजेश पाठक की रिपोर्ट

Mumbai highway repair bmc 50 crore western eastern road fix

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 11:15 AM

Topics:  

  • BMC
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.