

Mumbai Heavy Rain Andheri Subway Closed: महाराष्ट्र की राजधानी मु्ंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जोरदार बारिश से शहर के कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं।
देर रात बारिश के चलते मुंबई की सड़कें तालाब बनती हुई दिखायी दे रही है। जलजमाव का सीधा असर शहर के ट्रैफिक पर भी होता हुआ नजर आया है, जिसके चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई में हुई भारी बारिश के चलते अंधेरी अंडरपास पूरी तरह से पानी में डूब गया है, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से इसे यातायात के लिए बंद करना पड़ा है। आपको बता दें कि मुंबई का अंधेरी सबवे अंडरपास एक ऐसा मार्ग है, जो शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ता है। इस रास्ते से रोज हजारों गाड़ियों और लोगों की आवाजाही होती है। वैसे बारिश में अंधेरी सबवे का जलमग्न होना काफी पुरानी समस्या है।
https://twitter.com/ANI/status/2071352329094480086
रातभर हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू और वर्सोवा सहित पश्चिमी उपनगरों में देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही और कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
https://twitter.com/ANI/status/2071357364259967224
मानसून शुरू होने से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के द्वारा जलभराव रोकने के लिए कई दावे किए गए थे। जिसके चलते शहर के कई नालों की सफाई अभियान भी चलाएं गए थे, लेकिन रात भरल हुई इस बारिश ने बीएमसी के सारे दावों की पोल खोल दी है।
बीएमसी और ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले मौसम तथा ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें। प्रशासन लगातार जलनिकासी का कार्य कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है।