Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग केस में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को मिली जमानत, हादसे में हुई थी 17 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई की एक अदालत ने इस साल बीते 13 मई को घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के मामले में मुख्य आरोपी और एक विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को जमानत दे दी है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 20, 2024 | 10:10 AM

भावेश भिंडे को मिली जमानत

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने इस साल बीते 13 मई को घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के मामले में मुख्य आरोपी और एक विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को जमानत दे दी है। जानकारी हो कि इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

इस बाबत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी। एम. पठाडे ने बीते शनिवार को भिंडे की जमानत याचिका मंजूर कर ली। भिंडे ने अपनी वकील सना खान के माध्यम से दलील दी थी कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ‘दैवीय कृत्य’ थी और उन्हें ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत फंसाया गया था।

मामले बाबत वकील खान ने तर्क दिया कि घाटकोपर क्षेत्र में लगाया गया होर्डिंग ‘अप्रत्याशित और असामान्य हवा की गति’ के कारण गिर गया और इसके लिए आवेदक (जिसकी कंपनी ने इसे लगाया था) को दोष नहीं ठहराया जा सकता। यह भी कहा गया कि विशाल होर्डिंग को लगाने के समय भिंडे कंपनी के निदेशक नहीं थे।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल और अखिलेश की हिरासत के खिलाफ मथुरा में बवाल, होली गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

महिलाएं रोमांटिक रिश्ते की वजह से छोड़ रहीं घर, CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, पुरुषों को लेकर कही ये बात

रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन

PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी

यहां पढ़ें – राजस्थान: धौलपुर में भयंकर सड़क हादसा, बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 की ददर्नाक मौत

Mumbai hoarding collapse: Prime accused Bhavesh Bhinde gets bail https://t.co/1e0eYo6mKM — Naveen S Garewal (@naveengarewal) October 20, 2024

जानकारी हो कि इस घटना को लेकर भिंडे पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने भिंडे की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वह मामले में सक्रिय रूप से लिप्त थे। एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग ढहने से मुंबई हवाई अड्डे के वायु यातायात नियंत्रण के पूर्व महाप्रबंधक और उनकी पत्नी सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।

यहां पढ़ें – महिला प्रधानमंत्री के काम से खुश हो देना चाहती थी 100 रुपये, देखकर PM मोदी हुए भावुक, कहा- नारी शक्ति को नमन

STORY | Mumbai hoarding collapse: Prime accused Bhavesh Bhinde gets bail READ: https://t.co/GggZO1BBAG pic.twitter.com/lW6uCXgLcT — Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2024

कौन है भावेश भिंडे

जानकारी दें कि भावेश भिंडे मुंबई के घाटकोपर से थोड़ी दूरी पर मुलुंड में ही रहते हैं। उनकी कंपनी ईगो मीडिया भी यहां मुलुंड में ही स्थित है। वहीं भावेश भिंडे ने साल 2009 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा भी था। कुछ मीडिया रिपोर्टों की मानें तो भिंडे के ख़िलाफ़ जनवरी 2024 में मुलुंड में बलात्कार का मामला भी दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं भिंडे के ख़िलाफ़ 23 अन्य मामलों में भी शिकायत दर्ज है। ये मामले नागरिक निकाय से संबंधित हैं और कुछ इनमें चेक बाउंस के मामले भी हैं।

Mumbai ghatkopar hoarding collapse prime accused bhavesh bhinde gets bail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 10:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.