मुंबई में गैस सिलेंडर चोरी: घाटकोपर में दिनदहाड़े तीन सिलेंडर गायब, सुरक्षा पर सवाल

Ghatkopar LPG Shortage Issue: मुंबई के घाटकोपर में गैस सिलेंडर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस किल्लत बढ़ी और ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं।
mumbai-gas-cylinder-theft-ghatkopar-lpg-shortage-impact
एलपीजी संकट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Gas Cylinder Theft Case: आर्थिक राजधानी में गैस सिलेंडरों की किल्लत और अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब आम आदमी की सुरक्षा और जेब पर दिखने लगा है।

ताजा मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है। जहां अमृतनगर क्षेत्र में डिलीवरी के लिए आए एक वाहन से अज्ञात बदमाशों ने सरेआम तीन भरे हुए गैस सिलेंडर उड़ा ले गए है।

इस घटना ने शहर में गैस आपूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया हैं। दरअसल, इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालातों के चलते भारत में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

इस वैश्विक संकट के कारण स्थानीय स्तर पर गैस सिलेंडरों के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसी कमी का फायदा उठाकर जालसाज और अपराधी दोनों सक्रिय हो गए हैं। कई नागरिक अपनी गैस पाइपलाइन कटने के डर से या जल्द सिलेंडर पाने के लालच में, साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर लाखों रुपये गंवा रहे हैं।

कर्मचारी सिलेंडर बांटने गया, तो इधर से बाटला गायब

  • वहीं दूसरी ओर, बाजार में सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग और अब 'गैस बाटला चोरी' जैसी वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) का एक कर्मचारी अमृत नगर में सिलेंडर बांटने गया था। जब वह ग्राहकों के घर डिलीवरी देकर लौटा, तो उसे गाड़ी से तीन सिलेंडर गायब मिला।
  • काफी तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो कर्मचारी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है। प्रशासन ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे अनधिकृत व्यक्तियों से गैस बुकिंग न करें और सतर्क रहें।
Navbharat Live
navbharatlive.com