Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सस्ते कपड़ों का लालच पड़ा महंगा, मुंबई की नर्स ने Facebook Reels से शॉपिंग के चक्कर में गंवाएं ₹1 लाख

Facebook Reels Shopping Fraud News: मुंबई में सस्ते कपड़ों के ऑनलाइन विज्ञापन के जाल में फंसकर एक नर्स से ₹1 लाख से ज्यादा की ठगी हो गई। जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बार-बार पैसे ऐंठे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 26, 2026 | 10:55 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Facebook Reels Shopping Fraud: मुंबई में सोशल मीडिया पर सस्ते सामान के आकर्षक विज्ञापनों के पीछे छिपे साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

देवनार इलाके में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। मात्र ₹299 में कपड़े मिलने के लालच में आकर उन्होंने करीब ₹1,00,941 रुपये गंवा दिए।

पीड़िता ने 16 अप्रैल को फेसबुक रील्स पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बेहद कम कीमत पर कपड़े बेचने का दावा किया गया था। ऑफर आकर्षक लगने पर उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए विक्रेता से संपर्क किया। शुरुआत में आरोपी ने कपड़ों के लिए मामूली रकम ली, जिससे पीड़िता को भरोसा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हाई कोर्ट की रोक, अब मूल कॉलेज में ही होगी परीक्षा, छात्रों को बड़ी राहत

प्रभादेवी में Haji Noorani Building खाली कराने पर विवाद, MMRDA नोटिस के खिलाफ रहवासी

गांवों की प्रेरक कहानियों को मिला ग्लोबल मंच, Shaina NC ने की पीएम मोदी की सराहना

मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने की तैयारी, BMC ने शुरू किया ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान

‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर ठगी

इसके बाद जालसाजों ने ठगी का असली खेल शुरू किया। उन्होंने ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। अलग-अलग बहानों से शिपिंग चार्ज, जीएसटी, ट्रैकिंग फीस, वेरिफिकेशन कोड और एड्रेस कन्फर्मेशन जैसे कई शुल्क लिए गए। हर बार पीड़िता को यह भरोसा दिलाया गया कि ये सभी रकम रिफंडेबल है और जल्द ही ऑर्डर डिलीवर कर दिया जाएगा।

बार-बार पैसे ट्रांसफर कराए गए

ठगों ने लगातार नए-नए कारण बताकर पीड़िता से कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। धीरे-धीरे यह रकम बढ़कर ₹1,00,941 तक पहुंच गई। जब लंबे समय तक न तो सामान मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

ये भी पढ़ें :- प्रभादेवी में Haji Noorani Building खाली कराने पर विवाद, MMRDA नोटिस के खिलाफ रहवासी

सतर्क रहने की जरूरत

यह मामला सोशल मीडिया पर फैल रहे साइबर फ्रॉड के खतरों को उजागर करता है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे आकर्षक ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी अनजान विक्रेता को पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

Mumbai facebook reels shopping fraud nurse loses 1 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Fraud News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.