Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

Swami Avimukteshwaranand News: एकनाथ शिंदे ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की, धार्मिक एकता की सराहना की और गणपति विसर्जन पर शुभकामनाएं देते हुए भारत को आर्थिक महाशक्ति बताया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 06, 2025 | 08:38 PM

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बोरीवली में शनिवार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान शिंदे ने स्वामी जी की मराठी सीखने और बोलने की कोशिश की सराहना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं भी दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वामी जी ने चातुर्मास के आयोजन के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया है। शिंदे ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

आर्थिक महाशक्ति की ओर अग्रसर भारत

शिंदे ने गणपति विसर्जन के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गणपति बप्पा संकट हरने वाले हैं। उनके आशीर्वाद से महाराष्ट्र में सुख, समृद्धि और विकास का नया दौर आएगा। उन्होंने भगवान गणेश से किसानों, बहनों-भाइयों और समस्त जनता की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

सम्बंधित ख़बरें

’46 लाख लोग स्वर्ग-नर्क में हैं, उन्हें तो सिर्फ अखिलेश ही वापस ला सकते हैं’ राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज

UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा से 38 लोगों को वापस बांग्लादेश भेजा गया, जानें पूरा मामला

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

‘ये मांगने से नहीं मिलता’ नीतीश के लिए भारत रत्न की डिमांड पर चिराग पासवान का अनोखा बयान

उन्होंने देश को आर्थिक महाशक्ति की ओर अग्रसर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जीएसटी स्लैब कम करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “इस कदम से आम जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।”

गणेश उत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान

उपमुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह पर्व महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर गणपति विसर्जन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से करें।

यह भी पढ़ें- दुबई के साईभक्तने किए साईचरण में डेढ़ करोड़ मूल्य के ‘ॐ साईं राम’ स्वर्ण पत्र अर्पित

चातुर्मास आयोजन को बताया ऐतिहासिक

शिंदे ने स्वामी जी के चातुर्मास आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह धार्मिक एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करता है। मुलाकात के दौरान शिंदे ने स्वामी जी के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्वामी जी के मराठी में संवाद करने के प्रयास को प्रेरणादायी बताया और कहा कि यह महाराष्ट्र की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।- एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai eknath shinde meets swami avimukteshwaranand ganpati visarjan news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Latest News
  • Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.