Mumbai के डोंगरी में LPG का अवैध कारोबार पकड़ा गया, 40 लाख के सिलेंडर जब्त
Mumbai Illegal LPG Cylinder Seizure: मुंबई के डोंगरी इलाके में राशनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG सिलेंडर भंडारण का खुलासा किया है। 40 लाख रुपये से अधिक के सिलेंडर जब्त किए गए हैंं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में अवैध एलपीजी सिलेंडर ज़ब्त (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Dongri Illegal LPG Cylinder: मुंबई के राशनिंग विभाग ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोंगरी इलाके में छापेमारी की। यह अभियान गोपनीय सूचना के आधार पर चलाया गया, जिसमें अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
वाडी बंदर-डोंगरी क्षेत्र में वाडी बंदर पुल के पास की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अवैध परिवहन में शामिल आठ वाहनों को रोका। जांच के दौरान कुल 451 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपये आंकी गई है।
फ्लाइंग स्क्वाड ने चलाया अभियान
यह कार्रवाई राशनिंग नियंत्रक और नागरिक आपूर्ति निदेशक चंद्रकांत डांगे के निर्देश पर की गई। उनके आदेश के बाद विशेष फ्लाइंग स्क्वाड ने इलाके में लक्षित अभियान चलाकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
Mumbai में कालाबाजारी पर सख्त रुख
अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- BMC में विकास निधि पर सियासी बवाल, वर्षा गायकवाड़ ने लगाए भेदभाव के आरोप
आगे भी जारी रहेगा अभियान
राशनिंग विभाग ने साफ किया है कि शहर में एलपीजी के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई से न केवल अवैध कारोबारियों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मुंबई के डोंगरी इलाके से लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
