Mumbai Cyber Fraud: ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 1.10 करोड़ की ठगी, मुंबई में बुजुर्ग परिवार बना शिकार
Mumbai Cyber Fraud News: मुंबई में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक बुजुर्ग परिवार से 1.10 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी की।
- Written By: अपूर्वा नायक
डिजिटल अरेस्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Cyber Fraud Digital Arrest: मुंबई पुलिस की ईस्ट रीजन साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा किया है, जिसमें ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक परिवार से 1.10 करोड़ रुपये वसूल लिए।
यह मामला घाटकोपर इलाके का है, जहां फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एक 85 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी को निशाना बनाया गया। साइबर अपराधियों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाया।
फर्जी अधिकारी बनकर किया संपर्क
ठगों ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर फोन किया और दावा किया कि पीड़ित का आधार कार्ड और सिम कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और भारतीय रिजर्व बैंक के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
कस्टडी में मौत पर सख्ती: फॉरेंसिक जांच, वीडियो पोस्टमार्टम अनिवार्य; 18 माह तक सुरक्षित रहेगा CCTV डेटा
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
वीडियो कॉल से रचा पूरा ड्रामा
अपराधियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया, जिससे परिवार को उनकी बातों पर शक नहीं हुआ। साथ ही सीबीआई और एटीएस का डर दिखाकर मामला और गंभीर बना दिया।
‘घर में ही डिजिटल अरेस्ट’
ठगों ने परिवार को उनके ही घर में एक कमरे में रहने के लिए मजबूर किया और किसी से संपर्क करने पर जान का खतरा बताया। इस तरह उन्होंने मानसिक दबाव बनाकर रकम ट्रांसफर करवाई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का यलो अलर्ट
लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
