Mumbai Cyber Cell का बड़ा खुलासा: अंडर-19 क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, 32 लाख की ठगी
Mumbai Cyber Fraud News Update: मुंबई में साइबर ठगी मामले में अंडर-19 क्रिकेटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आपको बता दें कि इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई साइबर फ्रॉड अरेस्ट केस (सौ. Gemini AI)
Mumbai Cyber Fraud Arrest: मुंबई पुलिस की उत्तरी क्षेत्रीय डिवीजन साइबर सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें गुजरात का एक अंडर-19 रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी भी शामिल है। इन पर 32 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला और उनकी दादी को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर धोखाधड़ी की। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने पुलवामा हमले में शामिल आतंकवादी अफजल खान की देश-विरोधी गतिविधियों में मदद की थी और गोपनीय जानकारी लीक की थी।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान ऋषि तुषार अरोटे, हर्ष दिलीप पांचाल और निखिल केशवराम तिवारी के रूप में हुई है। ये तीनों गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं। इनमें ऋषि तुषार अरोटे अंडर-19 रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी है और उसके पिता क्रिकेट कोच हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
अब सरकारी जमीनों पर घास की खेती! चारे के साथ बढ़ेगा रोजगार, सीएम के सुझाव पर राजस्व मंत्री का निर्णय
साइबर जालसाजों को उपलब्ध कराए थे बैंक अकाउंट
पुलिस के अनुसार, ऋषि ने अन्य दो के साथ मिलकर साइबर जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। ताकि धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा सके। मुंबई, गोवा, बेंगलुरु और गुजरात समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि उसने क्रिकेट करियर छोड़कर जल्दी अमीर बनने के लिए इस शॉर्टकट रास्ते को चुना।
ये भी पढ़ें :- Mumbai के डोंगरी में LPG का अवैध कारोबार पकड़ा गया, 40 लाख के सिलेंडर जब्त
Mumbai Cyber Cell ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
इन तीन गिरफ्तारियों के साथ इस पूरे मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने नांदेड़ (महाराष्ट्र) के चार लोगों को गिरफ्तार किया था।जिनकी पहचान नीलेश प्रभाकर वासमवार, शुभम संजय जोगंद, अजय देवीदासराव ओसाद्रे और सिद्धांत दिलीप जोधले के रूप में हुई थी।
