Mumbai Crime Branch को मिली बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सरगना भारत लाया गया
Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने दुबई से ड्रग माफिया सलीम शेख को गिरफ्तार किया है। इस ड्रग माफिया पर भारत में मेफेड्रोन नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई क्राइम ब्रांच (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, दुबई स्थित ड्रग माफिया मोहम्मद सलीम मोहम्मद सोहेल शेख को गिरफ्तार किया है।
शेख पर अपने सहयोगियों के माध्यम से भारत में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का निर्माण और वितरण नेटवर्क चलाने का आरोप है। उसे रेड कॉर्नर नोटिस के तहत यूएई में हिरासत में लिया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत प्रत्यर्पित किया गया है।
शेख को 22 अक्टूबर, 2025 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया, और अदालत ने उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां उससे आगे की पूछताछ होगी। यह जांच कुर्ला पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले से शुरू हुई, जो पिछले साल उजागर हुए मेफेड्रोन (एमडी) के बड़े ऑपरेशन से जुड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
लेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’
16 फरवरी, 2024 को घाटकोपर यूनिट-7 की टीम ने कुर्ला (पश्चिम) में सीएसटी रोड के पास परवीन बानो गुलाम शेख को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 641 ग्राम मेफेड्रोन, 12.20 लाख रुपये नकद और 1.5 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: NH-48 मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर सुरक्षा संकट, मलबा हटाने में प्रशासन नाकाम
सहयोगियों की हो रही जांच
जब्ती की कुल अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक थी, आगे की जाब में परवीन के सहयोगी सजिद मोहम्मद आसिफ शेखा उर्फ ‘डब्स’ का नाम सामने आया, जिसने दुबई में सलीम शेख के संपर्कों से प्रतिबंधित पदार्थ मंगवाए थे। पुलिस ने साजिद को मीरा रोड से गिरफ्तार किया और उसके घर से 3 किलो मेफेड्रोन (6 करोड़ रुपये मूल्य) और 3।68 लाख रुपये नकद बरामद किया था। सलीम शेख की गिरफ्तारी विदेश से संचालित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टल के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी है। जो भारत में अपने नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों का निर्माण और वितरण करता था। इस करोड़ों रुपये के ड्रग सिंडिकेट से जुड़े वितीय लेन-देन, और अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
