Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई का कोस्टल रोड़ पूरे देश में इस मामले में होगा अनोखा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 19, 2022 | 09:06 PM

file

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) का कोस्टल रोड़ (Coastal Road) पूरे देश में अनोखा (Unique) होगा। मुंबई की पहचान बने बांद्रा-वर्ली सीलिंक (Bandra-Worli Sealink) की तरह मुंबई का कोस्टल रोड़ भी अलग पहचान के लिए जाना जाएगा। कोस्टल रोड़ के साथ 8.5 किमी लंबे किनारों को खूबसूरत बनाया जाने वाला है। समुद्री किनारों पर पैदल चलने के लिए साइकिल ट्रैक और उतना ही लंबा हवा में झूलता उद्यान बनाया जाएगा। कोस्टल रोड़ से सफर करने वाले यात्रियों को मायानगरी में अनूठे सौंदर्य का दर्शन होगा।

कफ परेड (Cuff Parade) से बांद्रा (Bandra) तक कोस्टल रोड़ का 50% से अधिक काम पूरा हो गया है। प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली (Worli) और बांद्रा तक जाने वाले इस समुद्री मार्ग की लंबाई 8.5 किमी है। इस दूरी के बीच यात्रियों के पैदल चलने के लिए 65 फुट चौड़ा फुटपाथ बनाया जा रहा है। यहां साइकिल ट्रैक के अलावा, ओपन थियेटर, अंडरग्राउंड पार्किंग और स्वच्छता गृह भी बनाया जा रहा है। 

नए रुप में नजर आने वाला है वर्ली सी फेस 

बॉलीवुड के अनेक गानों का गवाह रहे वर्ली ‘सी फेस’ जल्द ही नए रुप में नजर आने वाला है। पहले से ज्यादा खुला, सुविधा और पर्यावरण पूरक रहेगा। बीएमसी के अनुसार मुंबईकरों की सेवा में समर्पित होने वाला कोस्टल रोड़ अपने साथ दूसरी सुविधाएं भी लेकर आएगा। समुद्र में हवा में लटकते उद्यान खास आकर्षक का केंद्र बनाने वाला है। समुद्री लहरों के आनंद के साथ अलग-अलग कला प्रस्तुत करने वाला नाट्यगृह और यहीं आकार ले रहा मुंबई का सबसे चौड़ा फुटपाथ जिसकी चौड़ाई 20 मीटर होगी। यह सुविधाएं समुद्री किनारे से सट कर आकार ले रही हैं।

ऐसा रहेगा कोस्टल रोड़ का रंग-रुप

  • श्यामलदास गांधी फ्लाईओवर प्रिंसेस स्ट्रीट से राजीव गांधी सेतु (बांद्रा-वर्ली सीलिंक) के बगल में 10.58 किमी कोस्टल रोड़ का काम तेजी से चल रहा है
  • 3.45 किमी कोस्टल रोड़ 2.1 किमी टनल से गुजरेगा जो श्यामलदास फ्लाईओवर से प्रियदर्शिनी पार्क तक रहेगा। 
  •  प्रियदर्शनी पार्क से वर्ली बांद्रा सी-लिंक तक कोस्टल के समानांतर नया विस्तारित समुद्री फुटपाथ बनाया जा रहा है। 
  • वर्तमान में नेताजी सुभाष मार्ग पर (मरीन ड्राइव) जिसे क्वीन ऑफ नेकलेस भी कहा जाता है। यह सबसे बड़ा ‘समुद्री फुटपाथ’ है। जिसकी लंबाई 3.5 किमी है। कोस्टल रोड का फुटपाथ 8.5 किमी लंबा होगा। 
  • यहां पर देशी वृक्ष लगाए जाने वाले हैं। लोगों को बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। 
  • कोस्टल रोड़ के लिए 119 लाख 47 हजार 949 वर्ग फुट मिट्टी से पाटी गई जगह उपलब्ध होगी। जिसमें से 23.88 प्रतिशत क्षेत्र यानी 28 लाख 52 हजार 440 वर्गफुट क्षेत्र में रास्ते का काम किया जाएगा। 
  • लगभग 15,60,770 वर्गफुट क्षेत्र में लहरों से बचाने के लिए समुद्री दीवार का निर्माण किया जाएगा। बचे हुए 75 लाख 34 हजार 730 वर्ग फुट जगह में नागरिक सुविधाएं बनाई जाएंगी। 
  • समुद्री फुटपाथ भी इसी का हिस्सा होगा। यहां 1 हजार 864 वाहन पार्क करने के लिए तीन अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाने वाली है।

[blockquote content=”कोस्टल रोड का काम 50 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। इसका काम अपने निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है। अगले वर्ष यानी नवंबर 2023 में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ” pic=”” name=”-इकबाल सिंह चहल, बीएमसी कमिश्नर”]

Mumbai coastal road will be unique in this matter in the whole country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2022 | 09:06 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai Coastal Road

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई को मिलेगी 80 MW की ग्रीन एनर्जी, टाटा पावर ने पीक-आवर में स्थिर बिजली की दी गारंटी

2

महाराष्ट्र मंदिरों की हड़पी जमीनों का होगा सर्वे, ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने के आदेश

3

BKC स्टेशन का रेल मंत्री वैष्णव और जापानी मंत्री ने किया दौरा, खार रेलवे स्टेशन पर हुआ VIP स्वागत

4

500 रुपये में देह व्यापार का सौदा, युवक से 35 हजार लूटने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.