चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से 6 मजदूर गिरे, एक की मौत; मेयर ने मांगी गैर-इरादतन हत्या की FIR
Chembur Building Collapse Incident: मुंबई के चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से छह मजदूर गिर गए, जिसमें एक की मौत हो गई। वर्ली कनेक्टर पर लोहे की रॉड गिरने से 22 वर्षीय युवक की जान चली गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी मेयर रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Construction Site Accident: चेंबूर के सुभाष नगर इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से छह मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
बाकी 4 की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर ब्रिज से लोहे की रॉड गिरने से एक राहगीर को अपनी जान गंवानी पड़ी है। चेंबूर के सुभाष नगर इलाके में कई पुरानी इमारतों का रीडेवलपमेंट का काम चल रहा है।
शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से छह मजदूर गिर गए। सभी घायलों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में रामाल्लू (55), गुणाधर राय (22), उसराई (30), रमेश राय (25), विजय (35) और संदीप (27) घायल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पार्थ पवार बनेंगे केंद्रीय मंत्री? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार से सुनेत्रा के NCP की बड़ी मांग
Mumbai Metro: बिना सड़क पर उतरे सीधे मॉल-ऑफिस पहुंचेंगे मेट्राे यात्री, जानें MMRDA की पहल से क्या होगा फायदा
पश्चिम रेलवे का बड़ा सुरक्षा अपग्रेड: चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल पर लगेंगे नए हाइड्रोलिक बफर
डिजिटल मनोरंजन में नई क्रांति! मुंबई में खुला देश का पहला AI-फर्स्ट वर्चुअल प्रोडक्शन मिक्सी स्टूडियोज
महापौर ने लिया जायजा
इसमें से रामात्लू की मौत हो गई है, जबकि गुणाधर राय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाकी चार मजदूरों का इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महापौर रितु तावड़े ने स्थिति का जायजा लिया।
यहां की स्थानीय नगरसेविका आशा सुभाष मराठे ने डेवलपर पर मामला दर्ज करने की मांग की है। मृत व जख्मी परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग एक निवेदन के जरिए महापौर रितु तावडे से की है। दूसरी घटना आचार्य डोंडे मार्ग के पास शिवडी-वर्ली कनेक्टर ब्रिज पर घटी, ब्रिज से एक लोहे की रॉड एक व्यक्त्ति पर गिर गई। जहां घायल गणेश विष्णु बुधाले (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज होना चाहिए
बीएमसी की मेयर रितु तावड़े ने शनिवार को हुए हादसे के बाद वहां का तुरंत दौरा किया। वह घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पिटल भी गईं और घायल मजदूरों का हालचाल लिया। इस मौके पर डिप्टी मेयर संजय घाडी और विपक्ष की नेता किशोरी पेडनेकर मौजूद थी।
मौके का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए तावड़े ने कहा कि इस हादसे के बारे में शुरुआती जानकारी मिल गई है। डेवलपर आदित्य राज के ज़रिए बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन चल रहा था। पता चला कि कंस्ट्रक्शन साइट पर बहुत ज्यादा लापरवाही हुई थी। ऐसी लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कानून के तहत, मजदूरों को हर तरह के सेफ्टी इक्विपमेंट अपनाने जरूरी है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में 1.30 लाख बेटियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू
बड़ा सवाल यह है कि जब हादसा हुआ तो इंजीनियर कहां था। मेयर ने कहा कि जो डेवलपर्स और कॉन्ट्रैक्टर गैर-जिम्मेदाराना काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही, गैर इरादतन हत्या का केस भी दर्ज होना चाहिए।
