मुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
Mumbai Charni Road: मुंबई के चर्नी रोड स्थित महाराष्ट्र राज्य जवाहर बाल भवन परिसर में ओपन साइंस पार्क बनाया जाएगा। नई इमारत में कला, नृत्य और विज्ञान से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दादा भुसे (सौ. एक्स )
Mumbai Charni Road Open Science Park: मुंबई के चर्नी रोड स्थित महाराष्ट्र राज्य जवाहर बाल भवन के कैंपस में ‘ओपन साइंस पार्क’ बनाया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।
मुख्यमंत्री ने बाल भवन की नवर्निमित इमारत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, महापौर रितु तावड़े सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सर्वांगीण विकास में मिलेगी मदद
इस मौके पर, सर जे जे आर्ट कॉलेज और महाराष्ट्र स्टेट जवाहर बाल भवन के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर रितु तावड़े को मनपा स्कूलों के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस सेंटर से जोड़ने की पहल करनी चाहिए। इससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
हर साल 1 लाख छात्रों को ट्रेनिंग
स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने बताया कि यह इंस्टीट्यूशन 4 से 16 साल के बच्चों की इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी को स्कोप देने के लिए लगातार काम कर रहा है। नई बिल्डिंग के तल मंजिल पर एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ऑडिटोरियम और एक वेल-इक्विप्ड लाइब्रेरी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें :- मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
पहली मंजिल पर डांस हॉल, ड्रामा रूम और संगीत रूम है। दूसरी मंजिल पर छात्रों के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफॉर्म, स्कल्पचर और पेंटिंग हॉल बनाए गए हैं। बिल्डिंग में 100 छात्रों की क्षमता वाले तीन ऑडिटोरियम हैं। एक समय में 500 छात्र अलग-अलग आर्ट की ट्रेनिंग ले सकते हैं। एक साल में लगभग 1 लाख छात्रों ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ले पाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग राज्य के हर जिले में एक बाल भवन शुरू करना चाहता है।
