मध्य रेलवे पर रविवार को मेगाब्लॉक: माटुंगा और मुलुंड के बीच अप-डाउन फास्ट लाइन बंद, 15 मिनट लेट चलेंगी ट्रेनें

Mumbai Mega Block: मध्य रेलवे पर रविवार को माटुंगा और मुलुंड के बीच अप-डाउन फास्ट लाइनों पर मेगाब्लॉक रहेगा। इस दौरान फास्ट ट्रेनें धीमी लाइन पर चलेंगी और लोकल सेवाएं 15 मिनट देरी से चलेंगी।
Mega block on up and down fast lines between Matunga and Mulund on Sunday
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रविवार को माटुंगा-मुलुंड के बीच अप-डाउन फास्ट लाइनों पर मेगाब्लॉक।

  • सुबह 11:05 से दोपहर 3:45 बजे तक फास्ट लोकल धीमी लाइन पर चलेंगी।

  • रूट डायवर्जन से लोकल ट्रेनें करीब 15 मिनट देरी से चलेंगी।

Central Railway Mega Block Matunga Mulund: मध्य रेलवे की मेन लाइन पर बुनियादी ढांचे के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते रविवार को माटुंगा और मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर मेगाब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान फास्ट लोकल ट्रेनों को धीमी लाइन पर चलाया जाएगा। रूट डायवर्जन और अतिरिक्त ठहराव के कारण उपनगरीय लोकल सेवाएं करीब 15 मिनट की देरी से चलने की संभावना है।

धीमी लाइन से चलेंगी डाउन फास्ट लोकल

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होने वाली डाउन फास्ट लोकल ट्रेनों को माटुंगा स्टेशन से मुलुंड के बीच डाउन धीमी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

इस दौरान ट्रेनें संबंधित स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेंगी। मुलुंड के पास इन ट्रेनों को दोबारा डाउन फास्ट लाइन पर ले जाया जाएगा, ताकि वे आगे का सफर जारी रख सकें।

Mega block on up and down fast lines between Matunga and Mulund on Sunday
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम: मुंबई में बिजली बिलों के केंद्रीकृत भुगतान के लिए संयुक्त बिलिंग प्रणाली लागू

अप फास्ट ट्रेनों पर भी असर

ठाणे शहर से सीएसएमटी की ओर आने वाली अप फास्ट लोकल ट्रेनों को मुलुंड से माटुंगा के बीच अप धीमी लाइन पर चलाया जाएगा। माटुंगा स्टेशन के बाद इन ट्रेनों को फिर से अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

Mega block on up and down fast lines between Matunga and Mulund on Sunday
विक्रोली-घाटकोपर के बीच ट्रैक पर मिला लहूलुहान युवक, लोको पायलट ने बचाई जान; लोकल 14 मिनट रुकी

यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

मेगाब्लॉक के दौरान फास्ट लोकल ट्रेनों के धीमी लाइन पर चलने और बीच के स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होने से यात्रा का समय बढ़ सकता है।

अप और डाउन दोनों दिशाओं में लोकल सेवाएं निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट देरी से चलने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और लोकल ट्रेन का अपडेट देखने की सलाह दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com