मुंबई न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai BMC Smart Garbage Vehicles: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए बीएमसी ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।
इस योजना के तहत शहर में 988 अत्याधुनिक कचरा संग्रहण वाहनों को तैनात किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रक वाहनों (ईवी) को भी प्रमुखता दी गई है।
शहर में प्रतिदिन करीब 7,000 टन कचरा उत्पन्न होता है, जिससे निपटना मनपा के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। मौजूदा कचरा वाहन पुराने और कम क्षमता वाले होने के कारण कई बार समय पर कचरा उठाव नहीं हो पाता। ऐसे में नई हाई-टेक फ्लीट इस समस्या का समाधान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस नई योजना के तहत शामिल किए जाने वाले वाहनों में 144 इलेट्रिक वाहन होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन वाहनों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में मदद मिलेगी। नई कचरा गाड़ियों में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास लेजर लाइट पर बैन का प्रस्ताव, फ्लाइट सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
इनमें एंटी-लीकेज सिस्टम शामिल है, जिससे कचरे से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैलेगा। साथ ही हाइड्रोलिक सीलिंग सिस्टम के जरिए बदबू और गंदगी को नियंत्रित किया जाएगा। इन वाहनों में फ्रंट और रियर कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे रियल टाइम निगरानी संभव होगी।
इसके अलावा ड्राइवर केबिन को एयर कंडीशंड बनाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। मनपा ने अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षमता वाले वाहन शामिल करने का निर्णय लिया है।