Mumbai Operation Khatara Update: BMC ने 10 हजार से ज्यादा स्क्रैप किए, अभियान जारी
Mumbai Operation Khatara: मुंबई में बीएमसी ने खटारा वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक 31,011 वाहन चिन्हित किए गए, जिनमें से हजारों को हटाकर स्क्रैप किया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई ऑपरेशन खटारा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Operation Khatara Update: शहर की सड़कों पर घटती जगह को वापस हासिल करने के लिए बीएमसी ने खटारा वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल तक पूरे मुंबई में 31,011 खटारा वाहन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 14,423 वाहनों को टो किया गया, जबकि 10,584 वाहनों को स्थायी रूप से स्क्रैप कर दिया गया है। यह हाल के वर्षों में चलाए गए सबसे बड़े सफाई अभियानों में से एक माना जा रहा है।
पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक संख्या
पश्चिमी उपनगर इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र के रूप में सामने आए हैं, जहां कुल वाहनों का आधे से अधिक हिस्सा पाया गया। इस क्षेत्र में 16,498 वाहन चिन्हित किए गए, जो शहर के कुल आंकड़े का बड़ा हिस्सा है। कार्रवाई के तहत 314 नोटिस जारी किए गए और 10,930 वाहनों पर कार्रवाई तय की गई। इनमें से 6,734 वाहनों को हटाया गया और 4,971 को स्क्रैप किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
राघव चड्ढा के BJP में विलय पर बवाल, मुंबई में AAP नेताओं पर FIR, रुबेन मस्करेन्हास हिरासत में
Mahim Bandra Flyover Project: मुंबई में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 220 करोड़ की योजना से 25 मिनट कम होगा सफर
मुंबई: 16 फीट ऊंची उठेगी लहर, बीएमसी का अलर्ट जारी, इस मानसून दिखेगा समुद्र का तांडव
मुंबई में तड़के दर्दनाक हादसा, सिग्नल तोड़कर बुजुर्ग को उड़ाया, बाइक सवार युवक-युवती की भी गई जान
वहीं मुख्य शहर में 7,101 चिन्हित वाहनों में से 6,392 को नोटिस जारी किए गए, जो लगभग 90% की दर दर्शाता है। इसा क्षेत्र में 4,331 वाहन हटाए गए और 3,046 स्क्रैप के लिए भेजा गया। पूर्वी उपनगर में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यहां 7,412 वाहन चिन्हित किए गए, जिनमें से 5,693 को नोटिस जारी किए गए। साथ ही 3,358 वाहन हटाए गए और 2,567 को स्क्रैप किया गया।
ये भी पढ़ें :- Mahim Bandra Flyover Project: मुंबई में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 220 करोड़ की योजना से 25 मिनट कम होगा सफर
पहले दिया जाता है नोटिस
यह कार्रवाई मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 314 के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार वाहन हटाने से पहले 48 घंटे या 7 दिन का नोटिस दिया जाता है। अब तक पूरे शहर में 23,015 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यह पहल 2018 में शुरू हुए ऑपरेशन खटारा से प्रेरित है, जिसने परित्यक्त वाहनों की समस्या को उजागर किया था। आज यह अभियान 26 हाइड्रोलिक टोइंग वैन के साथ पूरे शहर में चलाया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी उपनगरों में वाहनों की अधिक संख्या अब भी चुनौती बनी हुई है। इस अभियान को प्रभावी बनाए रखने के लिए समय पर स्क्रैपिंग और दोबारा जमाव को रोकना बेहद जरूरी होगा।
