Mahim Bandra Flyover Project: मुंबई में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 220 करोड़ की योजना से 25 मिनट कम होगा सफर

Mumbai Mahim Bandra Floyover Project: मुंबई में माहिम और बांद्रा के बीच 1.3 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा समय 20-25 मिनट तक घटने की उम्मीद है।
mumbai-mahim-bandra-flyover-project-traffic-relief-bmc
मुंबई माहिम बांद्रा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Mahim Bandra Floyover Project News Update: बीएमसी ने माहिम और बांद्रा के बीच 1.3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है, जिससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और माहिम कॉजवे पर होने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 220 करोड़ रुपये है। यह फ्लाईओवर मीठी नदी के ऊपर से गुजरेगा और उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर यात्रा समय को लगभग 20-25 मिनट तक कम करने में मदद करेगा। बांद्रा के पश्चिमी हिस्से में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल केवल दो उत्तर-दक्षिण मार्ग उपलब्ध हैं।

माहिम कॉजवे और बांद्रा वर्ली सी लिंक का टोल रोड

इन मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए बीएमसी तीसरा कनेक्टिविटी मार्ग बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह परियोजना पहली बार वर्ष 2022 में प्रस्तावित की गई थी, लेकिन दो बार टेंडर प्रक्रिया के बावजूद ठेकेदारों की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो सका। अब तीसरी बार बीएमसी ने निविदा आमंत्रित की है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार परियोजना को गति मिलेगी।

करीब 1 से 1.5 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर माहिम के सेनापति बापट मार्ग को बांद्रा ईस्ट के कलानगर फ्लाईओवर से जोड़ेगा। यह संरचना मीठी नदी के ऊपर से गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा फ्लाईओवर

  • माहिम और बांद्रा के बीच का यह मार्ग लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है, खासकर पीक आवर्स में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
  • फ्लाईओवर बनने के बाद माहिम, बांद्रा, दादर, खार और सांताक्रूज जैसे इलाकों में यातायात सुगम होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों का समय 20 से 30 मिनट तक कम हो सकता है। साथ ही यह फ्लाईओवर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एस।वी। रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com