

Latest News Update: Breaking मुंबई में शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए जांच की। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
डीसीपी आर. रागसुधा ने बताया कि बीएमसी कार्यालय और पीएनबी बैंक को बम की धमकी वाला फर्जी ई-मेल प्राप्त हुआ था। दोनों स्थानों पर जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।