अमित साटम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai BJP New Team: मुंबई मनपा चुनाव में जीत से उत्साहित बीजेपी ने अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में नई जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मुंबई बीजेपी की नई कमेटी कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव और 8 सचिव सहित कई हिंदी भाषी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत मिश्रा, रश्मी मीरचंदानी, रवि राजा, पंकज यादव, अभिजीत सामुंत, महेश पारकर, राजश्री पलांडे और किरण शेलार को नियुक्त किया गया है।
महासचिव के रूप में राजेश शिरवडकर, आचार्य पवन त्रिपाठी, श्वेता परुलकर और विनोद शेलार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर संतोष मेढेकर, रुक्मिणी खराटमल, प्रतीक कापे, जयश्री खरात, बिंदु द्विवेदी, जितेंद्र राऊत, अखिलेश चौबे और जिगर कराणी की नियुक्ति की गई है। संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप में किरीट भंसाली तथा कार्यालय प्रमुख के रूप में दिनेश जगताप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा मुंबई अध्यक्ष आ.@AmeetSatam जी यांनी भाजपा मुंबई चे पदाधिकारी आणि कार्यकारिणी जाहीर केली. सर्वांचे हार्दिक अभिनंदन आणि पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा! pic.twitter.com/MYtRXngiP3 — BJP Mumbai (@BJP4Mumbai) March 5, 2026
प्रवक्ता के रूप में अनिकेत निकम, निरंजन शेट्टी, राहुल दिनानाथ तिवारी, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, किशोर जोशी और सुनीता सुमन सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेश कारया, विजय गोवलकर, राजेश रस्तोगी, अजित मन्याल, संतोष ठाकुर, एकनाथ संगम, योगेश दुबे, अमोल जाधव, विवेकानंद गुप्ता, मोहन गौडा, गणेश पांडे, कौशल जैन, विजय पगारे, आशीष सालसकर, अशोक राय, रविंद्र खोत, सीताराम तिवारी, विश्वंबर राय, अजय तिवारी, इंद्रसेन उपाध्याय, लक्ष्मण कणल, निहारिका खोंदले, महेश मदलियार और जय नागवानी को शामिल किया गया है।
अमित साटम ने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में अग्रसर रहने वाले दीपक सिंह की नियुक्ति युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर की गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष योजना ठोकले, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सन्नी सानप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शरद कांबले, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वसीम खान तथा झोपड़पट्टी मोर्चा अध्यक्ष धनंजय कोलकर बने हैं।
दीपक सिंह
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव: विनोद तावड़े-रामदास आठवले समेत BJP के चारों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जानें सियासी समीकरण
इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में आईटी और सोशल मीडिया सेल के संयोजक नचिकेत सहस्रबुद्धे (सह संयोजक पल्लवी ताम्हणकर), गुजराती सेल के संयोजक बिमल भुता, इंडस्ट्रीज सेल के संयोजक भरत अजवानी, शिक्षा सेल के संयोजक डॉ. राजूंबडगर, सांस्कृतिक सेल के संयोजक जेसल कोठारी, पारसी सेल के संयोजक खुसरो खेकोबाद, सिंधी सेल के संयोजक रोहित भगनानी और बिहार प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और मुंबई में पार्टी की गतिविधियां और अधिक मजबूत होगी।