-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Beware Of Costa Savings App Scam Police Issue Warning Check Before Investing
मुंबई: ‘कोस्टा सेविंग्स ऐप’ घोटाले से सावधान, पुलिस ने जारी की चेतावनी, निवेश से पहले करें जांच
- Written By: पूजा सिंह
Mumbai पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ‘कोस्टा सेविंग्स’ ऐप से निवेशकों को सावधान किया है, जो ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से निवेशकों को ठग रहा है। यह ऐप किसी नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है।

फाइल फोटो
Mumbai Police Warns Investors: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है। ‘कोस्टा सेविंग्स’ नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह एक धोखाधड़ी का प्लेटफॉर्म है, जो लोगों के पैसे हड़पने के लिए बनाया गया लगता है।
निवेशकों को दिया जाता है रिटर्न का लालच
आर्थिक अपराध शाखा को पिछले कुछ दिनों में दर्जनों शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ऐप के विज्ञापनों में 20-30 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न का लालच दिया जाता है, जो किसी भी वैध निवेश से असंभव है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
विदेशी सर्वर होने के कारण जांच में हो रही रुकावट
जानकारी के मुताबिक, ऐप के सर्वर विदेशी हैं, जिससे ट्रांजेक्शन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। पुलिस का अनुमान है कि सैकड़ों लोग इस जाल में फंस चुके हैं और नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है। यह घोटाला उन लोगों को निशाना बना रहा है जो आसान कमाई के चक्कर में आते हैं, खासकर युवा और मध्यम वर्ग के लोग।
मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी
मुंबई पुलिस की ओर से इस संबंध में जारी चेतावनी में कहा गया कि नागरिक किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध ऐप में निवेश न करें। निवेश से पहले हमेशा आरबीआई, सेबी या संबंधित नियामक निकायों की वेबसाइट पर प्लेटफॉर्म की वैधता की पुष्टि करें।
ये भी पढ़ें : वाइन शॉप और बार में बिक रही मिलावटी शराब, कर्मचारियों ने बनाया गिरोह, 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर आपने पहले ही ‘कोस्टा सेविंग्स ऐप’ में निवेश कर लिया है, तो तुरंत आर्थिक अपराध शाखा मुंबई से संपर्क करें। शिकायत दर्ज करने के लिए ईमेल पर पूरी जानकारी भेजें, जैसे ट्रांजेक्शन डिटेल्स, ऐप से संबंधित स्क्रीनशॉट और संपर्क नंबर।पुलिस ने कहा कि जल्द शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आर्थिक अपराध की टीम ऐप के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है और संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया में है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai beware of costa savings app scam police issue warning check before investing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:16 AMराजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:09 AMGita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Jun 25, 2026 | 09:06 AMदतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
Jun 25, 2026 | 09:01 AMएक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
Jun 25, 2026 | 08:59 AMइंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
Jun 25, 2026 | 08:56 AMवेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














