बेस्ट एसी बस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BEST AC Buses Routes: मुंबई में बेस्ट उपक्रम की बसों से यात्रा करने वालों लोगों को गर्मी में कूल कूल यात्रा होने वाली है। क्योंकि 7 मार्गों पर बेस्ट की एसी बसें चलने वालीं हैं,इसके अलावा कुछ मार्गों में परिवर्तन भी होने वाला है।
BEST ने गर्मी में मुंबईकरों के आरामदायक सफ़र के लिए उपनगर ठाणे सहित 7 रूट पर AC बसें चलाने का फ़ैसला किया है। यह बदलाव 1 मार्च से शुरू हो रहा है। नंबर A-1 माहिम कोलीवाड़ा से सीधे स्वामी विवेकानंद मार्ग से बांद्रा सिनेमा हॉल तक चलेगी।
बस नंबर A-6 बैकबे आगार- टाटा पावर सेंटर के बीच कोलाबा आगर / इलेक्ट्रिक हाउस तक चलेगी। बस A-22 जीजामाता उद्यान – माजस आगार के बीच चलेगी, जबकि बस नंबर 69 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक – प्रबोधनकार ठाकरे उद्यान (शिवडी) बस स्टैंड के बीच चलेगी।
इसी तरह A-101 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर – CSMT टर्मिनस बस महात्मा फुले मंडई तक चलेगी। बस नंबर 411 वडाला आगार- संघर्ष नगर (चांदीवली) के. के. कृष्णन मार्ग (90 फीट) – संत रोहिदास रूट से चलेगी। A-415 बस अगरकर चौक (अंधेरी ईस्ट)-सीप्ज़ बस स्टैंड के बीच चलेगी।
ये भी पढ़ें :- बजट सत्र में हड़कंप: आईएएस एम. देवेंद्र सिंह निलंबित, मंत्री पंकजा मुंडे को ब्रीफिंग न देने का आरोप
A-103 आर सी चर्च से कमला नेहरू उद्यान
A-224 शास्त्री नगर से बोरीवली बस स्टैंड (प)
A-235 अंधेरी स्टेशन (प)- मिल्लतनगर होकर
A-248 अंधेरी स्टेशन (प)- रमेश नगर
A-254 अंधेरी स्टेशन (प)- वीरा देसाई मार्ग (एक्सटेंडेड)
A-361 माहुल गांव- कुर्ला बस स्टैंड (ईस्ट)
A-492 मजास आगार – भूमि एकर्स (ठाणे)
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट