Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, पुलिस पर पत्थरबाजी; 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Mumbai Bandra East Violence: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है। एक दिन पहले पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 21, 2026 | 12:14 PM

बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Bandra Garib Nagar Police Attacked News: मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में बुधवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासियों और पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसमें भीड़ की तरफ से की गई पत्थरबाजी के कारण कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है।

मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बुधवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में 10 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी है, जिसमें अधिकारी अवैध कब्जों को हटा रहे हैं। यह अभियान 19 मई को शुरू हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित

महाराष्ट्र सरकार के जीआर से बढ़ा दिव्यांगों का संकट: अस्थायी प्रमाण पत्र धारकों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

नागपुर में आवारा कुत्तों पर सख्ती, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद; एक्शन मोड में मनपा

टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग

Mumbai, Maharashtra: The demolition drive in Bandra East near Gareeb Nagar Station continues into its third day, with authorities removing illegal encroachments pic.twitter.com/Q5SL61Qv4m — IANS (@ians_india) May 21, 2026

बांद्रा में क्यों हुई थी पत्थरबाजी?

पुलिस के अनुसार, 20 मई को बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर क्षेत्र में गैर-कानूनी निर्माण हटाने का ऑपरेशन चलाया जा रहा था। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार की जा रही थी। ऑपरेशन के दौरान मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), होम गार्ड और अन्य स्टाफ को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

जब तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बार-बार अनाउंसमेंट कर शांति बनाए रखने और जगह खाली करने की अपील की, लेकिन भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। कुछ देर बाद स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकनी शुरू कर दीं।

10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। निर्मल नगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इनमें अवैध जमावड़ा, दंगा, सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सरकारी कर्मचारियों पर हमला शामिल है। पुलिस ने 10 आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video

मुंबई पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर हिंसा भड़काई और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai bandra east garib nagar anti encroachment drive violence police attacked fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 12:13 PM

Topics:  

  • Anti-Encroachment Drive
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.