तस्करी रोकने के लिए मुंबई एयरपोर्ट ने चलाया अभियान, करोड़ों का सामान किया जब्त, 2 गिरफ्तार
मुंबई में तस्करी की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, जोन-III के अधिकारियों ने अभियान चलाया था। यह अभियान खास 24 और 25 जनवरी के बीच एक अभियान चलाया गया था।
- Written By: प्रिया जैस
तस्करी के मामले में 2 गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)
मुंबई: मुंबई में दिनों दिन तस्करी के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। इसमें कभी विदेशी मुद्रा, सोना, ड्रग्स, अवैध मादक पदार्थ जैसी चीजें भी पकड़ी जा रही है। तस्करी के मामले बढ़ते देख मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक अभियान चलाया, जिसके तहत उन्हें सफलता भी हाथ लगी है।
तस्करी की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए, मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, जोन-III के अधिकारियों ने 24-25 जनवरी के बीच एक अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और करोड़ों की कीमत की अवैध ड्रग्स, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त की।
करोड़ों का मादक पदार्थ जब्त
दो दिवसीय अभियान के दौरान, अधिकारियों ने एक ही मामले में लगभग 7.51 करोड़ रुपये मूल्य के 751 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा, दो अलग-अलग मामलों में 86.68 लाख रुपये मूल्य का 1.16 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
इसके अलावा, एक मामले में 22.40 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई। सफल अभियान के कारण इन अवैध गतिविधियों में कथित रूप से शामिल दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने हवाई अड्डे पर तस्करी और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं, तथा यह कार्रवाई विभाग की निरंतर सतर्कता और कानून को बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद किया।
एम्बरग्रीस की तस्करी का मामला
इससे पहले व्हेल की उल्टी की तस्करी का मामला सामने आया था। आपको बता दें कि ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल से पाया जाता है। ये एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर ‘‘फ्लोटिंग गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
