मुंबई में फिर झटका: CNG के दाम में ₹1 की बढ़ोतरी, ₹90 हुआ भाव; 7 महीनों में ₹9 महंगा हुआ ईंधन

Mumbai MGL CNG Price Hike: मुंबई में सीएनजी ₹1 प्रति किलो महंगी होकर ₹90 के स्तर पर पहुँची। 31 अक्टूबर मध्यरात्रि से लागू नई दरों से ऑटो-टैक्सी चालकों की जेब और यात्रियों का बजट प्रभावित होगा।
Another blow in Mumbai: CNG prices increased by ₹1
एमजीएल सीएनजी कीमत वृद्धि मुंबई सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में सीएनजी ₹1 बढ़कर ₹90 प्रति किलो हुई।

  • सात महीनों में सीएनजी के दाम ₹9 प्रति किलो बढ़े।

  • कीमत बढ़ने से ऑटो-टैक्सी चालकों और यात्रियों पर खर्च का दबाव बढ़ेगा।

Mumbai Rickshaw Taxi Fare: मुंबई में सीएनजी की कीमत में एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही सीएनजी का दाम 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। एमजीएल के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण गैस की खरीद लागत बढ़ गई है। इसके चलते किमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।

साथ ही बढ़ी हुई दरें 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। दूसरी ओर ईंधन महंगा होने से रिक्शा और टैक्सी चालकों की परिचालन लागत एक बार फिर से बढ़ जाएगी है, जिससे उनमें चिंता पैदा हो गई है। खास बात यह है कि पिछले सात महीनों में सीएनजी के दाम कुल 9 रुपए प्रति किलो बढ़ चुके हैं।

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर चालकों के साथ ही यात्रियों की जेब पर भी पड़ने की आशंका है। मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण गैस की खरीद लागत बढ़ गई है। इसके अलावा, घरेलू गैस का आवंटन कम होने और महंगी आयातित गैस पर निर्भरता बढ़ने से लागत में इजाफा हुआ है। इसी वजह से महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इस साल यह 6ठीं बढ़ोतरी है।

12 अप्रैल को 1 रुपए, 14 मई और 30 मई को 2-2 रुपए, 1 सितंबर को 2 रुपए, 1 अक्टूबर को 1 रुपए और 1 नवंबर को 1 रुपए की वृद्धि हुई। ताजा बढ़ोतरी से ऑटो-टैक्सी चालकों की परिचालन लागत प्रति किलोमीटर बढ़ी है। इससे आम मुंबईकरों पर यात्रा खर्च बढ़ने का दबाव पड़ सकता है।

Another blow in Mumbai: CNG prices increased by ₹1
Akola News: 42 ई-बसें मिलने के बावजूद सेवा शुरू नहीं, चार्जिंग स्टेशन और डिपो का काम अधूरा

सितंबर में बढ़ा था किराया

  • मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण ने 1 सितंबर से रिक्शा टैक्सी के संशोधित किराए लागू किए थे।

  • टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 से बढ़कर 33 रुपए और ऑटो रिक्शा का 26 से बढ़कर 27 रुपए हुआ था।

  • मुंबई महानगर क्षेत्र में करीब 5.50 लाख से ऑटो और 50 हजार काली-पीली टैक्सिया है। ऐसे में सीएनजी की बढ़ती कीमतों से चालकों की परिचालन लागत बढ़ रही है।

Another blow in Mumbai: CNG prices increased by ₹1
ठाणे में आज बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, फडणवीस और शिंदे होंगे शामिल, विपक्ष पर बोला हमला

सीएनजी के दाम लगातार बढ़ने से रोजाना का खर्च बढ़ गया है। पहले ही महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अब ईंधन महंगा होने से कमाई का बड़ा हिस्सा गैस भरवाने में ही खर्च हो जाएगा।

वसीम शेख, ऑटो चालक, मानखुर्द

सीएनजी की कीमत बढ़ने से टैक्सी चलाने की लागत बढ़ गई है, लेकिन यात्रियों से किराया तुरंत नहीं बढ़ाया जा सकता। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर हमारी रोजाना की बचत पर पड़ेगा।

रामकिशोर यादव, टैक्सी चालक, कुर्ला