मुंबई एयरपोर्ट फनेल जोन की 400 इमारतों के पुनर्विकास का रास्ता साफ, BMC से मांगी गई कार्यान्वयन रिपोर्ट

Mumbai Building Redevelopment: मुंबई एयरपोर्ट फनेल जोन की 400 इमारतों के पुनर्विकास के लिए शासन ने कदम बढ़ाया है। इसके अलावा ताड़देव में 23 मंजिला महिला छात्रावास और कुर्ला में घर बनाए जाएंगे।
Path cleared for the redevelopment of 400 buildings in the Mumbai airport funnel zone
मुंबई पुनर्विकास, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Airport Funnel Zone Redevelopment BMC Report: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास विलेपार्ले, सांताक्रूज और कुर्ला क्षेत्र की करीब 400 इमारतों के पुनर्विकास का रास्ता मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद खुल सकता है।

हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए नगर विकास विभाग ने बीएमसी से कार्यान्वयन संबंधी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट अनुकूल आने पर पुनर्विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एयरपोर्ट फनेल क्षेत्र में इमारतों की ऊंचाई पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के कारण पुनर्विकास वर्षों से अटका है। यहां दो से तीन मंजिल तक की ऊंचाई सीमा के चलते निर्धारित चटई क्षेत्रफल का उपयोग करना संभव नहीं है।

राज्य सरकार ने अब विकास नियंत्रण नियमावली 33(7) और 33(9) के तहत इन इमारतों को अन्य योजनाओं से जोड़कर अतिरिक्त चटई क्षेत्रफल या टीडीआर के उपयोग की अनुमति देने को मंजूरी दी है।

अतिरिक्त टीडीआर

मुंबई इमारतों का मौजूदा स्थान पर पुनर्विकास कर अतिरिक्त टीडीआर अन्य योजनाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस मामले पर नवंबर 2016 से चर्चा जारी है।

पहले कई प्रस्ताव व्यावहारिक नहीं पाए गए थे। एयरपोर्ट फनेल में सांताक्रूज, विलेपार्ले, कुर्ला और घाटकोपर के कुछ हिस्से शामिल हैं। टीडीआर के तहत भूखंड का अप्रयुक्त चटई क्षेत्रफल अन्य स्थान पर इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है।

Path cleared for the redevelopment of 400 buildings in the Mumbai airport funnel zone
पुणे ईस्टर्न रिंग रोड परियोजना को मिली गति, राज्य सरकार ने ₹10,502 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी जारी की

ताड़देव मिल कंपाउंड में 23 मंजिला बनेगा महिला छात्रावास

ताड़देव के एमपी मिल कंपाउंड में कामकाजी महिलाओं के लिए 23 मंजिला छात्रावास बनाया जाएगा। म्हाडा के मुंबई भवन मरम्मत व पुनर्निर्माण मंडल को निर्माण के लिए म्हाडा उपाध्यक्ष की मंजूरी मिल गई है।

65.80 करोड़ रुपए की इस परियोजना का टेंडर 15 दिन में जारी होगा। छात्रावास में 860 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इमारत में 215 आवासीय इकाइयों के साथ दुकानें, एटीएम, लॉन्ड्री, क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, सैलून, कैंटीन, पार्किंग, योग और मनोरंजन की सुविधाएं होंगी।

Path cleared for the redevelopment of 400 buildings in the Mumbai airport funnel zone
ST Electric Bus: महाराष्ट्र में 2027 से पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक में बदलने का अभियान, जानें पूरा प्लान

कुर्ला मदर डेयरी में 4 हजार घरों का काम जल्द

  • धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत कुर्ला मदर डेयरी की करीब 21 एकड़ जमीन पर अपात्र धारावीवासियों के लिए 4 हजार किराये के घरों का निर्माण एक महीने में शुरू होगा।

  • डीआरपी सचिव विपिन पालीवाल के अनुसार पहले चरण में 2030 तक 10 हजार पुनर्वास घर बनाने की योजना है।

  • अपात्र निवासियों को धारावी से बाहर किराए के घर दिए जाएंगे। कुर्ला के अलावा मुलुंड और अन्य स्थानों पर भी जमीन उपलब्ध कराई गई है। माटुंगा में रेलवे की जमीन पर कुछ घरों का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।

  • हालाकि, कुर्ला की जमीन पर स्थानीय लोग पुनर्वास का विरोध कर इसे उद्यान के लिए इस्तेमाल करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए आंदोलन भी किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com