मुंबई एयरपोर्ट पर 20 करोड़ का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ जब्त, 26.37 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 20 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा और 26.37 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की। तीन यात्री गिरफ्तार।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media)
Mumbai News: मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर तीन अलग-अलग मामलों में 20 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ और 26.37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगी और गिरफ्तारियां बुधवार व बृहस्पतिवार के बीच में पड़ने वाली रात्रि को की गईं। पहले मामले में, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री को रोका गया और उसके चेक-इन ट्रॉली बैग में छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई।
अधिकारी ने बताया कि अन्य दो मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें 20.062 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ (मारिजुआना का एक प्रकार) जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
यह भी पढ़ें- ‘औकात के हिसाब से मांगे सीट, पिछली बार कांग्रेस के कारण तेजस्वी नहीं बने सीएम’, बोले दीपांकर
पहले यात्री से 9.98 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ जब्त किया गया तथा दूसरे यात्री से 10.08 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त की गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्रियों को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
