Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्ली के बाद मलाड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, मौत

मलाड इलाके में एक महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी और महिला को दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। यह हादसा इतना भयानक था कि महिला को बहुत चोटें आईं थी। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शहाना काज़ी बताया जा रहा है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 04, 2024 | 10:26 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में हिट एंड रन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुणे और वर्ली का हादसा ताजा ही था कि मलाड में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मलाड इलाके में एक महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी और महिला को दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। मृतक महिला का नाम शहाना काज़ी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,  27 वर्षीय शहाना काज़ी मेंहदी की क्लास कर मलाड इलाके से घर की ओर जा रही थी। इस दौरान पीछे से आई हाई स्पीड फोर्ड कार ने  उसे जोरदार टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए लेकर गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि महिला को बहुत चोटें आईं थी। उसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

सम्बंधित ख़बरें

Border 2 Collection: 100 करोड़ के पार हुई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, ध्वस्त हुआ धुरंधर का रिकॉर्ड

Under-19 World Cup: सुपर-6 में ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेटों से रौंदा

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का है इंतजार? तुरंत चेक करें लिस्ट में अपना नाम, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे!

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से नवाजे जाने पर गदगद हुईं हेमा मालिनी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- बहुत गर्व है…

यह भी पढ़ें:- मुंबई में नहीं रुक रहा हिट एंड रन की सिलसिला, वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को SUV ने कुचला

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।”

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज

अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था। उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं।

Mumbai accident ford car driver runs over 27 year old woman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 10:23 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.