MPSC का बड़ा ऐलान, ग्रुप-C भर्ती में 11 हजार से ज्यादा पद बढ़े; अब 24 जनवरी को होगी परीक्षा

MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लाकसेवा आयोग ग्रुप सी में पदों की संख्या बढ़ाकर 16,717 की गई। नए आवेदन 13 से 27 नवंबर तक होंगे। परीक्षा अब 24 जनवरी 2027 को आयोजित होगी।
MPSC Group C Recruitment 2026 16,717 Vacancies, Exam Date 24 January
महाराष्ट्र लाकसेवा आयोग(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • MPSC ग्रुप-C भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या 5,707 से बढ़ाकर 16,717 की गई है।

  • नए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।

  • यह संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा अब 3 जनवरी के बजाय 24 जनवरी 2027 को होगी।

Maharashtra Government Jobs MPSC Vacancy 2026: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। MPSC ने महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 के तहत भर्ती होने वाले पदों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की है। आयोग ने अब कुल पदों की संख्या 5,707 से बढ़ाकर 16,717 कर दी है। यानी भर्ती प्रक्रिया में 11,010 नए पद शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 3 जनवरी 2027 के बजाय 24 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने 6 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक प्रसिद्धिपत्रक में यह जानकारी दी। पदों की संख्या बढ़ने के बाद नए उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं, पहले से आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थी एक से अधिक संवर्ग के लिए अपनी पसंद यानी विकल्प भी दे सकेंगे।

5,707 से बढ़कर 16,717 हुई पदों की संख्या

MPSC ने 25 जून 2026 को महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा के माध्यम से 2,619 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद 22 जुलाई 2026 को जारी शुद्धिपत्र के जरिए 3,088 अतिरिक्त पद शामिल किए गए। इस तरह कुल पदों की संख्या 5,707 हो गई थी।

अब आयोग को मिले नए मांगपत्रों के आधार पर 11,010 और पदों को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 16,717 हो गई है। आयोग ने पदों में इस बढ़ोतरी से संबंधित शुद्धिपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

13 से 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

पदों की संख्या बढ़ने के बाद MPSC ने नए उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर देने का फैसला किया है। इसके लिए 13 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराई जाएगी।

जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं और अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एक से अधिक संवर्ग के लिए पात्र हैं, उन्हें भी विकल्प प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को इसके लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

आयु सीमा में एक साल की छूट

महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 नवंबर 2026 को जारी शासन निर्णय के तहत सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है। यह राहत महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 के पात्र उम्मीदवारों को भी मिलेगी।

इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को फायदा हो सकता है जो निर्धारित आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और संबंधित संवर्ग के अनुसार लागू आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक शासन निर्णय और भर्ती विज्ञापन से जांचनी चाहिए।

MPSC Group C Recruitment 2026 16,717 Vacancies, Exam Date 24 January
घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत में भीषण आग, 23वीं मंजिल पर उठीं लपटें; दखें VIDEO

24 जनवरी 2027 को होगी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

MPSC के मुताबिक, पदों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी और नए संवर्गों को शामिल किए जाने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन और विकल्प प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय देना जरूरी है। इसी वजह से महाराष्ट्र गट-क सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 की तारीख बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 3 जनवरी 2027 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका आयोजन 24 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी मौजूदा और नए संवर्गों के लिए एक ही संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी OMR पद्धति से होगी। इसके लिए 15 नवंबर 2022 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया पाठ्यक्रम ही लागू रहेगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

आयोग के अनुसार, सामान्य शैक्षणिक योग्यता वाले ग्रुप-C के प्रशासनिक संवर्गों की मुख्य परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। इसके लिए निर्धारित परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम लागू होगा।

वहीं, जिन संवर्गों के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता जरूरी है और जो नए संवर्ग भर्ती में शामिल किए गए हैं, उनके लिए अलग-अलग मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। संबंधित संवर्गों की मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार कर आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।

MPSC Group C Recruitment 2026 16,717 Vacancies, Exam Date 24 January
अमित शाह के बाद शरद पवार से मिले प्रफुल पटेल, NCP विलय की अटकलें तेज, 10 नवंबर के बाद होगा सियासी खेला?

उम्मीदवार कहां देखें पूरी जानकारी?

MPSC ने पदों की संख्या में बढ़ोतरी और परीक्षा योजना से संबंधित शुद्धिपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले नए पदों, संवर्गों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा योजना से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • कुल पद: 16,717

  • नए पदों की संख्या: 11,010

  • नए आवेदन और विकल्प की अवधि: 13 से 27 नवंबर 2026

  • संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा: 24 जनवरी 2027

  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR)