-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- More Than 200 Special Trains Still The Situation Is Bad Of Western Railway
200 से अधिक स्पेशल ट्रेन, फिर भी हाल बेहाल, पश्चिम रेलवे ने भी बरती थी लापरवाही, यात्रियों को भी नहीं सब्र
- Written By: प्रिया जैस
शनिवार रात को बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ मामले के बाद से पश्चिम रेलवे की सुरक्षा इंतजामात पर कई सवाल उठाए गए। लेकिन इस दौरान यात्रियों की गलती भी किसी से नहीं छिपी। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करे।

पश्चिम रेलवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: शनिवार रात को बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ के बाद पश्चिम रेलवे की सुरक्षा इंतजामात पर कई सवाल उठाए गए। तो वहीं यात्रियों की गलती भी किसी से नहीं छिपी। त्योहारों पर अपने घर जाने की आस में, यात्री अपनी जान की भी परवाह नहीं करते है।
खासकर के दिवाली और छट पर उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्री, कई सारे बड़े -बड़े सामान लेकर ट्रेन में चढ़ते है, जो दूसरे यात्रियों के लिए समस्याजनक होता है। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए 200 विशेष ट्रेनें चला रही है।
इनमें से लगभग 40 ट्रेनें पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाई जा रही हैं, जिनमें 22 ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के लिए हैं। लेकिन फिर भी आबादी को देखते हुए ट्रेनों की संख्या कम है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
बेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
पश्चिम रेलवे का यात्रियों से निवेदन
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करे। अनारक्षित ट्रेनों में लाइन लगा के चढ़े। बड़े सामान लेकर यात्रा न करे। यदि ट्रेनों में भीड़ है, तो दूसरी ट्रेन का इंतज़ार करे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी समझे और रेलवे नियमों का पालन करे।
भगदड़ के बाद पश्चिम रेलवे द्वारा उठाए गए कदम
अधिकारी ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के पूर्वी परिसंचारी क्षेत्र में लगभग 600 यात्रियों की क्षमता वाला 370 वर्ग मीटर का यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया है। साथ ही वेटिंग एरिया के अंदर सार्वजनिक घोषणा प्रणाली उपलब्ध है, जो प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को ट्रेन की गतिविधियों के बारे में अपडेट रखेगी।
यह भी पढ़ें- अंधेरी ईस्ट सीट पर पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी निर्दलीय करेंगी नामांकन
बांद्रा टर्मिनस, सूरत और उधना स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई शिफ्टों में अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम मशीनों का संचालन किया जा रहा है।
किस चीज़ की थी कमी, WR पर क्यों लगे इलज़ाम?
बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली 05051 दिवाली स्पेशल ट्रेन 16 घंटे की देरी से चल रही थी। जब ट्रेन के यात्रियों को देरी के बारे में पता चला, तो वे ट्रेन 22921 गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई, क्योंकि यात्रियों को 34 घंटे की यात्रा आराम से करनी थी। रात के समय पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे, जो भीड़ को काबू कर सके। उस समय करीब 3000 यात्री स्टेशन पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- कोरोना से मृत्यु लेकिन ‘कोरोना योद्धा’ नहीं, लाभार्थी मानने से हाई कोर्ट का इनकार, ठुकराई याचिका
More than 200 special trains still the situation is bad of western railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Jul 08, 2026 | 10:45 AMचंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
Jul 08, 2026 | 10:41 AMबेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
Jul 08, 2026 | 10:39 AMCM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
Jul 08, 2026 | 10:39 AMअब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
Jul 08, 2026 | 10:34 AMसिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Jul 08, 2026 | 10:31 AMHormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










