Mumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?
BMC Alert: मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही समुद्र में 24 बार हाई टाइड आने का पूर्वानुमान है। 16 जुलाई को सीजन की सबसे ऊँची लहर उठेगी। जानें जून से सितंबर तक की पूरी समय-सारणी और सुरक्षा निर्देश।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
High Tide Schedule Mumbai: केरल में मानसून के आगमन के साथ ही महाराष्ट्र में भी बारिश का बेसब्री से इंतजार खत्म होने वाला है। पिछले चार महीनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे मुंबईकरों के लिए यह राहत की खबर है, लेकिन इसके साथ ही अरब सागर के किनारे रहने वालों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अल नीनो के प्रभाव के कारण वर्षा काल कम रह सकता है, फिर भी जून से सितंबर के चार महीनों के दौरान मुंबई के समुद्र में कुल 24 बार हाई टाइड आने वाली है। बड़ी भरती का अर्थ है कि समुद्र में लहरें 4.5 मीटर से अधिक ऊंचाई तक उठेंगी।
जून में 6 बार उठेंगी ऊंची लहरें
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, केवल जून महीने में ही समुद्र में 6 बार बड़ी भरती आने वाली है। जून में 14 से 19 तारीख के बीच लहरों की ऊंचाई 4.64 मीटर से लेकर 4.87 मीटर तक रहने की संभावना है। जून की सबसे ऊंची लहर 16 जून को दोपहर 1:05 बजे (4.87 मीटर) अपेक्षित है।
जुलाई में मानसून का सबसे खतरनाक दिन
हवामान विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मानसून सीजन की सबसे ऊंची लहर 16 जुलाई 2026 को उठेगी। इस दिन दोपहर 1:36 बजे लहरों की ऊंचाई 4.89 मीटर तक दर्ज की जा सकती है। जुलाई माह में भी कुल 6 बार (13 से 18 जुलाई के बीच) समुद्र का स्तर 4.5 मीटर के पार जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी: 17 KM लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू, इन इलाकों को मिलेगा सबसे पहले लाभ
सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल
गरवारे क्लब से महायुति ने फूंका चुनावी शंखनाद, जानें कौन है महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार?
अकोला में 203 जर्जर इमारतों पर मनपा की नजर, बारिश से पहले जारी किया ‘ये’ नोटिस
अगस्त और सितंबर का पूर्वानुमान
अगस्त महीने में 5 बार समुद्र में बड़ी भरती आएगी, जो 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच होगी। इस दौरान 14 अगस्त को लहरें 4.83 मीटर तक जा सकती हैं। वहीं, सितंबर महीने में सबसे अधिक 7 बार ऊंची ज्वार आने का अनुमान है। सितंबर में 10-13 तारीख और फिर 28-30 तारीख के बीच लहरें 4.5 मीटर से ऊपर रहेंगी।
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी: 17 KM लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू, इन इलाकों को मिलेगा सबसे पहले लाभ
नागरिकों के लिए चेतावनी और सुरक्षा निर्देश
BMC और मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे हाई टाइड के दिनों और समय के दौरान समुद्र तटों के पास जाने से बचें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश और ऊंची ज्वार का मेल शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए नागरिक नगर निगम द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इस मानसून में सुरक्षा को प्राथमिकता देना ही समझदारी होगी।
